कटरीना कैफ सोने से पहले भूलकर भी नहीं करतीं ये गलती, बताया अपना डर

Updated on 20-10-2022 06:40 PM

कटरीना कैफ इस वक्त फिल्म फोन भूत का प्रमोशन कर रही हैं। मूवी में उनके साथ ईशान खट्टर और ईशान चतुर्वेदी हैं। फिल्म हॉरर कॉमेडी है। रिपोर्ट्स हैं कि मूवी में कटरीना भूत के रोल में होंगी। खबरें ये भी हैं कि उनका डबल रोल है। एक रीसेंट इंटरव्यू के दौरान कटरीना से जब पूछा गया कि क्या वह भूतों पर यकीन करती हैं? इस पर उन्होंने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि दूसरे डाइमेंशंस (आयाम) भी हैं। इसके बाद उन्होंने अपने बारे में इंट्रेस्टिंग खुलासा भी किया।

नहीं देखतीं डरावनी फिल्में

कटरीना कैफ लंबे वक्त बाद फिल्म फोन भूत में दिखाई देंगी। उन्होंने ईटाइम्स से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कटरीना बताती है, अगर वह रात में कुछ डरावना देख लेती हैं तो सो नहीं पातीं। उन्हें बुरे सपने आते हैं। कटरीना ने उस वक्त के बारे में भी बताया जब वह रात में लाइट जलाकर या टीवी चलाकर सोती थीं। कटरीना ने बताया कि वह हैपी फिल्में देखती हैं ताकि चैन से सो पाएं।

खोल रही हैं पर्सनल लाइफ के भी राज

फिल्म के प्रमोशन के दौरान कटरीना अपनी पर्सनल लाइफ के राज भी खोल रही हैं। रीसेंटली उन्होंने बताया था कि विकी कौशल को पहली बार फिल्म मनमर्जियां के प्रोमो के दौरान देखा था। उस वक्त उनके मन में आया था कि कितना टैलंटेड लड़का है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी कटरीना

वर्क फ्रंट पर बात करें तो कटरीना कैफ को आखिरी बार फिल्म सूर्यवंशी में देखा गया था। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो कटरीना फोन भूत के अलावा सलमान खान के साथ टाइगर 3 में नजर आएंगी। मूवी में इमरान हाशमी भी हैं। वहीं मेरी क्रिसमस में विजय सेतुपति के साथ ऐक्टिंग करेंगी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.