महाकुंभ में कटरीना कैफ, सासू मां के साथ प्रयागराज पहुंचीं, लगाएंगी आस्था की डुबकी, अक्षय कुमार भी आए थे संगम
Updated on
24-02-2025 02:40 PM
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में लाखों-करोड़ों लोगों की भीड़ के साथ-साथ जाने-माने सेलेब्स भी संगम पहुंच रहे हैं। सोमवार को सुबह अक्षय कुमार घाट पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। अब विक्की कौशल की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी महाकुंभ पहुंची हैं। उनके साथ सासू मां भी नजर आईं। मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही विक्की कौशल ने भी संगम में डुबकी लगाई थी। और रविवार सुबह अक्षय कुमार भी संगम पहुंचे थे।
Katrina Kaif ने महाकुंभ में परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती का आशीर्वाद लिया। कटरीना और उनकी सास का माथे पर तिलक लगाकर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने शिविर में प्रवचन भी सुना। उनकी तस्वीरें सामने आई हैं और वायरल हो रही हैं।
कटरीना कैफ ने ANI से कहा, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं इस बार यहां आ सकी। मैं वास्तव में बहुत खुश और आभारी हूं। मैंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। मैं अभी यहां अपना अनुभव शुरू कर रही हूं। मुझे यहां की ऊर्जा, सुंदरता और हर चीज का महत्व पसंद है। मैं यहां पूरा दिन बिताने के लिए एक्साइटेड हूं।'
कटरीना से पहले रविवार को अक्षय कुमार संगम पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
कई सेलेब्स आ चुके हैं संगम
महाकुंभ में अब तक विक्की कौशल, सिंगर कैलाश खेर, अनुपम खेर, हेमा मालिनी, सोनाली बेंद्रे, राजकुमार राव और एकता कपूर सहित कई टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स आ चुके हैं।
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं…
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्गज एक्टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक टाइटल पोस्टर…
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…