फाफ डु प्लेसिस का विकेट गिरा तो खुद को रोक नहीं पाईं काव्या मारन, स्टैंड्स में दिखाए डांस मूव्स

Updated on 16-04-2024 02:54 PM
बेंगलुरु: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में जीत हासिल की। लगभग पूरे मुकाबले में हैदराबाद का दबदबा रहा। बैटिंग के समय आरसीबी ने जरूर वापसी की लेकिन वह सिर्फ हार का अंतर कम कर पाया। पिछली कई सीजन से हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक होता था। इस बार खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं तो टीम की मालकिन काव्या मारन की खुशी का भी ठिकाना नहीं है।

फाफ और विराट ने दिलाई तेज शुरुआत

विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने 287 रनों के जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तेज शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में आरसीबी ने 79 रन ठोक दिए। इसके बाद विराट कोहली आउट हुए लेकिन फाफ का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रही थी। 8वें ओवर में टीम ने 100 का स्कोर पार कर लिया। 23 गेंदों पर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। लेकिन बाद भी उन्होंने अटैक जारी रखा।

विकेट गिरने पर करने लगी डांस

10वें ओवर की पहली दो गेंद पर 10 रन बनाने के बाद फाफ डु प्लेसिस पवेलियन लौट गए। पैट कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर हेनरिच क्लासेन ने उनका कैच लिया। इस विकेट के बाद काव्या मारन की खुशी देखती ही बनती थी। इस दौरान स्टैंड्स में बैठी काव्या के डांस मूव्स भी देखने को मिला। इससे पहले ट्रेविस हेड के शतक पर भी उन्होंने जमकर जश्न मनाया था।

25 रन से हैदराबाद को मिली जीत

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2023 के पॉइंट टेबल में अंतिम नंबर पर थी। 14 मुकाबलों में टीम को सिर्फ 4 जीत मिली थी। लेकिन इस सीजन 6 मैच में हैदराबाद ने 4 जीत हासिल कर ली है। अभी टेबल में वह चौथे नंबर पर हैं। आरसीबी के खिलाफ 25 रनों से जीत हासिल करने से पहले टीम ने पंजाब किंग्स को 2 रन और चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया था। मुंबई के खिलाफ उन्हें 31 रन से जीत मिली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.