कवर्धा : मंत्री श्री मोहम्मद अकबर होली के एक दिन पहले सुदूर वनांचल क्षेत्र बोक्करखार में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर लगाई जनचौपाल

Updated on 09-03-2023 02:53 AM

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज होली के एक दिन पहले सुदूर वनांचल बैगा बाहुल क्षेत्र ग्राम बोक्करखार पहुंचकर वनांचलवासियों से रूबरू हुए। मंत्री श्री अकबर ग्राम बोक्करखार पहुंचकर क्षेत्रवासियों को होली पर्व की बधाई एवं शुभाकामनाएं दी। मंत्री श्री अकबर ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर जनचौपाल लगाई और एक-एक कर सभी की समस्याएं, मांग और शिकायतें सुनी। ग्रामीण मंत्री को अपने समक्ष पाकर खुश हुए।
प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर वनांचल क्षेत्रों के निवासियों की मांग, शिकायत और समस्याओं को जानने उनके गांव तक पहुंच रहे है। वहां ग्रमीणजनों के साथ जमीन पर बैठ कर जन-चौपाल लगाकर क्षेत्र के आम-जनों से सीधा संवाद कर रहे है। इसी कड़ी में उन्होंने क्षेत्र के आम-जनों से सीधा संवाद किया और एक-एक कर सभी की समस्याएं, मांग और शिकायतें सुनी। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने लोगों की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सभी मांग, शिकायत और समस्याओं को अपनी डायरी में नोट भी कराया।

महली घाट में होगा पुलिया का निर्माण, पेयजल की उपलब्धता के लिए सर्वे कर किया जाएगा तत्काल बोर

मंत्री श्री अकबर ने ग्रामवासियों की समस्या सुनकर कहा कि इस क्षेत्र में पानी और महलीघाट में पुल की समस्या की शिकयत अधिक है। जो इस क्षेत्र के लिए जरूरी है। उन्होंने इस क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए सर्वे कराकर उचित स्थान में बोर कार्य तत्काल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महली घाट में जल्द ही पुलिया का निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बजट में कबीरधाम जिले को अनेक सौगात दी है। जिले में जंगल सफारी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 2 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है। कवर्धा में मेडिकल कॉलेज भी प्रारंभ होगा। वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका का मानदेय भी बढ़ाया गया है। आवास के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। इससे सभी को लाभ मिलेगा।

भेंट मुलाकात रखने का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद कर मांग, शिकायत और समस्याओं को जानकर उसे दूर करना-मंत्री श्री अकबर

मंत्री श्री अकबर ने कहा कि ग्राम मुख्यालय में भेंट मुलाकात रखने का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद कर मांग, शिकायत और समस्याओं को जानकर उसे दूर करना है। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी बात सीधा मंत्री के सामने रखी। केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि सभी समस्याओं, मांग और शिकायतों को नोट किया गया है, परीक्षण के बाद सभी पर उचित कार्यवाही करते हुए मांगों को पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पानी की समस्या की शिकायत है जिसके निराकरण के लिए सर्वे कर उचित स्थान पर तत्काल बोर कराया जाएगा।

ग्रामीणों ने मंत्री श्री अकबर को अपनी मांग, समस्या और शिकायतों से कराया अवगत

केबिनेट मंत्री श्री अकबर से बोक्करखार सहित आसपास के ग्रामवासियों ने अपनी मांग, समस्या और शिकायतों से अवगत कराया। ग्राम पंचायत शंभूपीपर की सरपंच देवकी बाई ने महलीघाट में पुलिया निर्माण की अवश्यकता से अवगत कराया। बोक्करखार और शंभूपीपर के ग्रामीणों ने पानी की समस्या से अवगत कराया। घनश्याम प्रसाद नायक ने फसल क्षति की मुआवजा की मांग की। जिस पर एसडीएम ने बताया कि आबंटन प्राप्त होते ही तत्काल दिया जाएगा। सुरेश कुमार धुर्वे ने स्कूल जर्जर होने पर नए भवन निर्माण की मांग की। वही मणिलाला धुर्वे ने बरहापानी से सुरतियापारा और सुरतिया से किचराही तक सड़क निर्माण की मांग की। मंत्री श्री अकबर ने क्षेत्र वन विभाग के अंतर्गत आने के कारण वन अधिकारी को मिट्टी सड़क निर्माण के लिए प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। इस प्रकार ग्रामीणों ने विभिन्न मांगो से मंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर क्रेड़ा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल,कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.