भोरमदेव पदयात्रा के लिए कवर्धा तैयार, नपा अध्यक्ष ने ली विशेष बैठक

Updated on 13-07-2025 12:32 PM
कवर्धा। नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी ने नगर पालिका सभाकक्ष में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें 14 जुलाई को भोरमदेव पदयात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में नगर के वरिष्ठ नागरिक, जिम संचालक, फिटनेस ट्रेनर, तथा खेल जगत से जुड़े प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अध्यक्ष चंद्रवंशी ने कहा कि भोरमदेव पदयात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक नागरिकों को इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं, स्वास्थ्य प्रेमियों और खिलाड़ियों से अनुरोध किया कि वे इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि पदयात्रा न केवल आध्यात्मिक, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का संदेश भी समाज में फैला सके।


स्कूली बच्चों द्वारा झांकी भी रहेगी आकर्षण का केंद्र
इस वर्ष की भोरमदेव पदयात्रा को और भी भव्य व आकर्षक बनाया जाएगा। विशेष रूप से स्कूली बच्चों द्वारा भगवान शंकर और माता पार्वती की झांकी प्रस्तुत की जाएगी, जो पदयात्रा का मुख्य आकर्षण रहेगी। यह झांकी धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना को भी उजागर करेगी।


कांवरियों के लिए विशेष व्यवस्था, तीन स्थानों पर कावड़िया सेवा कक्ष तैयार

नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया की छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं सांसद राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र संतोष पांडेय के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रावण मास में कवर्धा नगर पहुचने वाले कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ‘कांवड़िया सेवा कक्ष’ की स्थापना की गई है, जो 24 घंटे निरंतर संचालित रहेगा। इस सेवा कक्ष में ठहरने की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल, मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कांवरिया सेवा कक्ष के रूप में यूथ क्लब भवन, वीर सावरकर भवन तथा डॉ अंबेडकर भवन को तैयार किया गया है।

इनकी रहेगी विशेष उपस्थिति
भोरमदेव पदयात्रा को भव्य बनाने के लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है मार्ग में आवश्यक साफ़ सफ़ाई, यातायात को सुगम बनाया जा रहा है कवर्धा शहर के लोग यात्रा को लेकर उत्साहित है यात्रा में शामिल होने एक दूसरे को प्रेरित किया जा रहा है यात्रा में प्रमुख रूप से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडे, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित जिला कलेक्टर गोपाल वर्मा सहित अन्य जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे।

बैठक में मिले सुझाव
बैठक में कई सुझाव भी सामने आए, जिनमें पदयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को लेकर योजनाएं बनाई गईं। नगर पालिका ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं करने का आश्वासन भी दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.