कावासाकी निंजा ZX-6R सुपरस्पोर्ट बाइक भारत में लॉन्च 636cc लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर

Updated on 01-01-2024 02:40 PM

जापानी टू-व्हीलर मेकर कंपनी कावासाकी ने नए साल 2024 की शुरुआत निंजा ZX-6R लॉन्च करके की है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹11.9 लाख रखी गई है। इस सुपरस्पोर्ट बाइक को कंपनी ने दिसंबर 2023 में इंडिया बाइक वीक में शोकेस किया था।

न्यू कावासाकी निंजा ZX-6R में 636cc का लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है, जो 13,000 rpm पर 128bhp की पावर और 10,800 rpm पर 69 Nm की पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स, एक क्विकशिफ्टर और एक स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ ट्यून किया गया है।

कावासाकी निंजा ZX-6R: डिजाइन
न्यू कावासाकी निंजा ZX-6R सुपरस्पोर्ट बाइक में क्लिप-ऑन हैंडलबार और रियर-सेट फुटपेग्स मिलते हैं। बाइक में मस्कुलर टैंक, फ्लश-फिटेड इंडिकेटर्स, अपराइट विंडस्क्रीन, राइडर- ओनली सीट, एक अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट सिस्टम और स्प्लिट हेडलैंप कॉन्फ़िगरेशन के साथ LED लाइटिंग कंपोनेंट्स दिए गए हैं।

कावासाकी निंजा ZX-6R: हार्डवेयर और फीचर्स
हार्डवेयर की बात करें तो कावासाकी निंजा ZX-6R फ्रंट में पूरी तरह से एडजस्टेबल 41mm का इनवर्टेड फोर्क्स और रियर में पूरी तरह से एडजस्टेबल गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट व्हील पर 4-पिस्टन कैलिपर्स के साथ 310 mm डिस्क और रियर में 220 mm सिंगल डिस्क मिलता है, जो सिंगल-पिस्टन कैलिपर से लैस है।

इसके अलावा फीचर्स की बात करें तो बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल, पावर मोड और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ 4.3 इंच का कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में मिलने वाले राइडोलॉजी एप्लिकेशन के माध्यम से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर मिलता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.