ED दफ्तर में आज कवासी लखमा से होगी पूछताछ

Updated on 30-12-2024 01:32 PM

रायपुर। 2500 करोड़ के घोटाले वाले आबकारी विभाग के मंत्री रहे कवासी लखमा, बेटे हरीश और उनके दो अन्य सहयोगियों से आज ईडी दफ्तर में पूछताछ होगी।

इनके एक सहयोगी कांग्रेस नेता सुशील ओझा रायपुर से गायब है। सबकी निगाहे आज पुजारी पार्क स्थित ईडी के सब जोनल आफिस पर होगी।

ईडी ने शनिवार को इनके आधा दर्जन से अधिक ठिकानों में छापेमारी के बाद सभी को समन दिया था। इस छापेमारी में ईडी अफसरों ने कई कागजी और डिजिटल सबूत जब्त किए हैं।
इनमें सभी के मोबाइल भी शामिल हैं। इन्हें ईडी अफसरों ने कल रविवार को दिन भर में साइबर एक्सपर्ट की मदद से डि कोड कर लिया है।

और आज उसी आधार पर पूछताछ की जाएगी। ईडी अफसर,घोटाले की रकम में कवासी की हिस्सेदारी और उसके निवेश में बेटे , सुकमा पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू, ठेकेदार राजभुवन भदौरिया के जरिए निवेश या अन्य किसी को वितरण के संबंध में पूछताछ करेगी।

ईडी अपने पूर्व के ईसीआईआर में कह चुकी है कि कवासी को करीब दो वर्ष तक हर माह ,50-50 लाख रूपए मिलते थे। हालांकि कल ही कवासी ने इससे इंकार किया है।

शनिवार को इसी सिलसिले में ईडी अफसरों ने कवासी से 10 घंटे से अधिक पूछताछ की थी। इसी सिलसिले में पूर्व में दिए गए कई समन के बाद भी कवासी के पूछताछ में सहयोग न किए जाने से ईडी ने दबिश दी थी। आज की पूछताछ के बाद कुछ और अफसरों के साथ कांग्रेस के और भी दिग्गज ईडी के दायरे में आने के संकेत हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.