KBC 14: कंटेस्टेंट ने पूछा क्या कपड़े रिपीट करते और धोते हैं अमिताभ बच्चन

Updated on 07-10-2022 06:51 PM

कौन बनेगा करोड़पति में कंटेस्टेंट्स और होस्ट अमिताभ बच्चन के बीच अक्सर इंट्रेस्टिंग बातचीत देखने को मिलती है। बिग बी कभी पार्टिसिपेंट्स से इंट्रेस्टिंग सवाल पूछते हैं तो कई बार शो में हिस्सा लेने आए लोग अमिताभ बच्चन को अपने सवालों से क्लीन बोल्ड कर देते हैं। इस बार कंटेस्टेंट पिंकी ने भी सवाल-जवाबों के बीच अमिताभ बच्चन से फिल्म सितारों की लाइफस्टाइल से जुड़ा सवाल पूछा। उन्होंने पूछा, क्या बिग बी अपने कपड़े रिपीट करते हैं? इस पर मजेदार जवाब मिला।

क्या कपड़े धोते हैं बिग बी?

अमिताभ बच्चन ने शो की शुरुआत कंटेस्टेंट मधु के साथ की। उन्होंने 3,20,000 रुपये जीते। वह 6,40,000 रुपये के लिए जवाब नहीं दे पाईं। मधु के बाद पिंकी हॉटसीट पर बैठती हैं। पिंकी की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। होस्ट अमिताभ बच्चन उन्हें पानी देते हैं। सवालों के बीच पिंकी अमिताभ बच्चन से पूछती हैं कि उन्हें लगता है कि सिलेब्रिटीज अपने कपड़े रिपीट नहीं करते न ही खुद से धोते हैं।

बिग बी ने खोला राज

इस पर अमिताभ बच्चन जवाब देते हैं कि उन्हें एकदम गलत जानकारी है क्योंकि वह हमेशा अपने कपड़े धोते रहते हैं। हालांकि उन्हें शूट के दौरान ही फैंसी कपड़े पहनने होते हैं। इसके अलावा वह हमेशा अपने कपड़े रिपीट करते हैं और इन्हें सिंपल ही रखते हैं। 

बर्थडे पर मिलेगा सरप्राइज

अगले हफ्ते अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। वह 80 साल के हो रहे हैं। बर्थडे स्पेशल एपिसोड में उन्हें बड़ा सरप्राइज मिलेगा। उनके बेटे अभिषेक और वाइफ जया शो में पहुंचेंगे। अमिताभ बच्चन उन्हें देखकर इमोशनल हो जाएंगे। शो के प्रोमोज लोगों को काफी इंट्रेस्टिंग लग रहे हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.