केदार जाधव ने ली राहत की सांस, मॉर्निंग वॉक के दौरान लापता हुए पिता मिले
Updated on
28-03-2023 08:33 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के क्रिकेटर केदार जाधव (Kedar Jadhav) के पिता सोमवार को लापता हो गए थे। अलंकार पुलिस स्टेशन में केदार जाधव की शिकायत के अनुसार उनके 75 वर्षीय पिता महादेव जाधव डिमेंशिया से पीड़ित हैं। अपने कोथरुड घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे और उन्हें आखिरी बार हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के गेट से बाहर निकलते देखा गया था। महादेव की तस्वीर वाली रिपोर्ट को पुणे के अन्य पुलिस थानों में उनकी तलाश के लिए प्रसारित किया गया था।
चंद घंटे में मिले पिता
लापता होने के कुछ घंटे के बाद ही केदार जाधव के पिता मिल गए। अधिकारी ने कहा कि महादेव जाधव मुंधवा इलाके में पाए गए। मुंधवा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अजीत लकड़े ने कहा, 'उनकी हालत ठीक है और उन्हें उनके परिवार से मिला दिया गया है।'इससे पहले भारतीय टीम से बाहर चल रहे केदार जाधव ने रिपोर्ट में लिखवाया था कि मेरे पिता ने सफेद शर्ट और ग्रे पैंट के साध काली चप्पल पहन रखी है। उनका रंग में गोरा है, चश्मा पहने हुए हैं और सर्जरी के कारण उसके गाल पर निशान है। उन्होंने अपने साथ कोई पैसा या मोबाइल नहीं रखा है। वह मराठी बोलते हैं लेकिन लगातार नहीं बोल पाते।'
टीम इंडिया से चल रहे बाहर
केदार जाधव अभी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। 2014 में डेब्यू करने वाले केदार ने 2020 में भारत के लिए आखिरी मुकाबला खेला था। इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 73 वनडे और 9 टी20 मैच खेले। उनके नाम 1389 रन के साथ ही 27 विकेट हैं। केदार आईपीएल में भी किसी टीम का हिस्सा नहीं हैं। 2022 की नीलामी में वह अनसोल्ड रहे थे।
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…