आज InterGlobe Aviation, Cochin Shipyard और SAIL पर रखें नजर, भर सकती है झोली

Updated on 12-06-2023 08:16 PM
नई दिल्ली: इस हफ्ते मार्केट में काफी एक्शन देखने को मिल सकता है। इनमें सबसे बड़ा ट्रिगर अमेरिका में होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक है। माना जा रहा है कि लगातार दस बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद इस पर ब्रेक लग सकता है। सोमवार को देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation), ज्यूपिटर वैगन्स (Jupiter Wagons), कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard), टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority of India) के शेयरों में तेजी आ सकती है। इंटरग्लोब एविएशन ने अमेरिका के लिए टर्किश एयरलाइन्स के साथ अपनी कोडशेयर पार्टनरशिप को बढ़ाया है। 15 जून से कंपनी अमेरिका के चार शहरों के लिए इस्तांबुल से कोडशेयर फ्लाइट्स शुरू करेगी। ये फ्लाइट्स न्यूयॉर्क, बोस्टन, शिकागो और वॉशिंगटन को कनेक्ट करेगी।

एनसीएलटी की कोलकाता ब्रांच ने आईबीसी के तहत स्टोन इंडिया में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने के लिए ज्यूपिटर वैगन्स के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी है। स्टोन इंडिया इस प्लान के लागू होने के बाद ज्यूपिटर वैगन्स की सब्सिडियरी बन जाएगी। नेवी ने कोचीन शिपयार्ड को एक शिप को अपग्रेड करने के लिए एल1 बिडर घोषित किया है। इसकी अनुमानित लागत 300 करोड़ रुपये है। PI Opportunities Fund-I Scheme-II टीवीएस मोटर कंपनी की सब्सिडियरी टीवीएस क्रेडिट में अतिरिक्त स्टॉक खरीदेगी। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) में एलआईसी (LIC) ने अतिरिक्त दो फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। यह सौदा ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिए हुआ है। इस तरह कंपनी में अब एलआईसी की हिस्सेदारी 8.687 परसेंट पहुंच गई है जो पहले 6.686 परसेंट थी।


किन शेयरों में रहेगा उतारचढ़ाव

मूमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare), केसीपी शुगर (KCP Sugar), सीक्वेंट साइंटिफिक (Sequent Scientific) और केशोराम इंडस्ट्रीज (Kesoram Industries) के शेयरों में सोमवार को तेजी आ सकती है। दूसरी ओर सीएमएस इन्फो सिस्टम्स (CMS Info Systems), आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) और रामा स्टील ट्यूब्स (Rama Steel Tubes) के शेयरों में गिरावट की आशंका है।

कैसे तय होगी बाजार की दिशा

औद्योगिक उत्पादन (IIP) और महंगाई जैसे वृहद आर्थिक आंकड़े इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। इसके अलावा अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का ब्याज दर पर निर्णय तथा वैश्विक रुख भी स्थानीय बाजारों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। विश्लेषकों का कहना है कि विदेशी कोषों की गतिविधियां भी शेयर बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेंगी। अब सभी की निगाहें संकेतकों के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बैठक के नतीजों पर है, जो 14 जून को आएंगे। बाद के सत्रों में यूरोपीय केंद्रीय बैंक और बैंक ऑफ जापान भी अपने नीतिगत निर्णयों की घोषणा करेंगे। वृहद आर्थिक मोर्चे पर बाजार भागीदारों की निगाह इस सप्ताह आईआईपी, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई और थोक महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी। इसके अलावा मॉनसून की प्रगति पर भी सभी की निगाह रहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.