अगले सप्ताह इन स्टॉक्स पर रखें नजर, आ सकता है बड़ा उछाल, न चूकें मुनाफा कमाने का मौका

Updated on 15-04-2023 07:23 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार (Stock Market) में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। कल यानी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के चलते शेयर बाजार बंद थे। इसके पहले सोमवार से गुरुवार तक शेयर बाजार में तेजी रही थी। गुरुवार को भी शेयर बाजार (Stock Market) बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस दौरान बैंक, वित्तीय और रियल्टी शेयरों में लिवाली के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी गुरुवार को लगातार नौवें दिन तेजी के साथ बंद हुए थे। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 38.23 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 60,431 अंक पर बंद हुआ था। दिन के कारोबार में यह 60,486.91 के ऊपरी और 60,081.43 के निचले स्तर तक पहुंचा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15.60 अंक यानी 0.09 प्रतिशत चढ़कर 17,828 पर बंद हुआ था।

इन शेयरों में रही थी तेजी


गुरुवार को इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा मोटर्स टॉप गेनर्स में शामिल रहे थे। वहीं इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, लार्सन एंड टुब्रो, विप्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स की लिस्ट में थे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़कर बंद हुए, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में बंद हुआ था।

अगले सप्ताह इन शेयरों पर रखें नजर


मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगले सप्ताह भी बाजार में तेजी जारी रहने की संभावना है। बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हो सकती है। इस दौरान निवेशक Axon Enterprise, Meritage Homes, Intuitive Surgical, ServiceNow और Palo Alto Networks के स्टॉक्स पर नजर रखें।
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Axon Enterprise को 221.79 रुपये के करीब खरीदा जा सकता है। गुरुवार को यह शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं Meritage Homes को 117.32 रुपये के करीब खरीदा जा सकता है। यह शेयर भी गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए हैं। तकनीकी चार्ट के मुताबिक, ServiceNow के शेयर को 494.72 रुपये के करीब खरीदा जा सकता है। स्टॉक में यहां से तेजी आने की संभावना है।

वित्तीय सलाहाकार से कर लें बात


शेयर बाजार में किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। बिना वित्तीय सलाहाकार से बात करे बिना किसी भी शेयर में निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.