मौसमी बीमारियों की रोकथाम-बचाव के लिए तैयारी पूर्ण रखें : कलेक्टर

Updated on 15-03-2024 04:49 PM

कांकेर। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में मौसमी बीमारियों से बचाव, रोकथाम व नियंत्रण के लिए अंतर्विभागीय समन्वय बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में ग्रीष्म एवं वर्षा ऋतु में संक्रामक बीमारियों के बढ़ने की आशंका को देखते हुए बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम करने विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सहित सभी तैयारियां पूर्ण रखें। उन्होंने आगामी गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान श्रमिकों के लिए पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ ओआरएस और फर्स्ट एड बॉक्स रखने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा सभी स्कूलों में भी ओआरएस और हाथ धोने के लिए हैण्डवॉश अथवा साबुन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

आज दोपहर को आयोजित बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि राज्य शासन द्वारा ग्रीष्म ऋतु में संक्रामक बीमारियों से बचाव, रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जारी निर्देशानुसार जिला एवं विकासखंड स्तर पर 45 रैपिड रेस्पांस टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में पहुंचविहीन एवं महामारी संभावित ग्रामों का चिन्हांकन कर वहां वर्षा ऋतु में बीमारियों के उपचार हेतु दवाईयों का संधारण करते हुए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं मितानिनों तक आवश्यक दवाईयों की उपलब्ध्ता सुनिश्चित की गई है। साथ ही जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी मौसमी बीमारियों के जांच के साथ उपचार हेतु बिस्तर की व्यवस्था है।



बैठक में नगरीय निकाय क्षेत्रों में सिवरेज लाइन का मरम्मत और जल भराव को दूर करने, हैण्डपंप की मरम्मत, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्कूलों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, सार्वजनिक एवं खुले स्थानों में विक्रय किये जाने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच सहित लू एवं संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ सुमित अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.