केजरीवाल बोले- ट्रंप की तरह सत्ता से चिपकी रहेगी बीजेपी लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी नहीं छोड़ेंगे सीट

Updated on 31-01-2024 12:37 PM

चंडीगढ़ मेयर चुनाव हारने के बाद आम आदम पार्टी के नेता भाजपा पर बेईमानी का आरोप लगा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा- बीजेपी चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

केजरीवाल ने आगे कहा- बीजेपी ईवीएम में गड़बड़ी करती है। मतदाता सूचियों में हेराफेरी करती है। अगर भगवान की कृपा से INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव जीत गया तो डोनाल्ड ट्रंप की तरह वे (बीजेपी) अपनी सीट नहीं छोड़ेंगे।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर नवंबर 2020 में देश में राष्ट्रपति चुनाव हारने के बावजूद सत्ता में बने रहने के लिए आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

आप ने इलेक्शन प्रक्रिया पर सवाल उठाए
चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में BJP के हाथों मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने प्रिजाइडिंग ऑफिसर अनिल मसीह और इलेक्शन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। AAP नेताओं ने वोटिंग के बाद काउंटिंग से पहले हाउस के अंदर अनिल मसीह की ओर से वोटों पर साइन करने के दौरान टिक करने से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।

AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा और स्वाति मालीवाल ने दावा किया कि इन वीडियो में अनिल मसीह सरेआम बेईमानी करते हुए नजर आ रहे हैं।

भाजपा पार्षद मनोज सोनकर मेयर चुने गए
इससे पहले भाजपा पार्षद मनोज सोनकर को मेयर चुना गया। उन्होंने आप-कांग्रेस के I.N.D.I.A अलायंस के कैंडिडेट कुलदीप टीटा को 4 वोटों से हरा दिया। भाजपा के मनोज को 16 और आप-कांग्रेस के कैंडिडेट टीटा को 12 वोटें मिलीं, जबकि अलायंस की 8 वोटें इनवैलिड कर दी गईं। मेयर चुनाव के लिए सांसद और 35 पार्षदों ने वोट डाला।

सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत संधू और डिप्टी मेयर राजेंद्र शर्मा चुने गए। इसके बाद कांग्रेस-आप के पार्षदों ने भाजपा पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाए। इसके विरोध में AAP ने कहा कि वह हाईकोर्ट में इसकी लड़ाई लड़ेंगे।

चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन की खास बात यह रही कि भाजपा और विपक्षी दलों के I.N.D.I.A का देशभर में यह पहला सीधा मुकाबला था। जिसे जीतने में BJP कामयाब रही।

यहां देखिए किसको कितने मिले वोट
भाजपा के चंडीगढ़ मेयर प्रत्याशी मनोज सोनकर को कुल 16 वोट मिले। यानी पार्टी के सभी 14 पार्षदों के साथ एक सांसद और एक अकाली पार्षद का वोट मिला, जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के मेयर उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 वोट ही मिले। इनके 8 वोटों को इन्वैलिड करार कर दिया गया। जिससे 4 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया।

आप-कांग्रेस बहुमत के बाद भी हारी
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप और कांग्रेस बहुमत होने के बाद भी हार गई। दोनों पार्टियों ने I.N.D.I.A गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा। गठबंधन के बाद दोनों पार्टियों के 20 (AAP के 13+ कांग्रेस के 7) वोट हुए थे, जबकि भाजपा के 14 पार्षद और एक सांसद किरण खेर का मिलाकर 15 वोट बने थे। शिरोमणि अकाली दल (SAD) का एक पार्षद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.