लखनऊ में केजरीवाल बोले-योगी का सीएम पद से हटना तय:पीएम मोदी शाह को वारिस बनाएंगे

Updated on 16-05-2024 11:37 AM

लखनऊ में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर सीएम योगी को पद से हटाने का दावा किया। उन्होंने कहा- मैंने दिल्ली में जो कहा था उस पर किसी भी भाजपा नेता की टिप्पणी नहीं आई। सीएम योगी का पद से हटना अब लगभग तय है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा- पिछले कुछ समय से इन्होंने (भाजपा) हल्ला मचाया हुआ था। 400 पार सीटें चाहिए। ये लोग कहते थे कि पीएम मोदी कुछ बड़ा काम करना चाहते हैं। लोगों ने अंदर से पता कराया तो मालूम हुआ कि ये लोग आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। संघ और भाजपा शुरू से ही आरक्षण के खिलाफ रही है। ये संविधान को तार-तार करना चाहते हैं।

अब पूरे देश में इनके खिलाफ माहौल बन चुका है। यूपी, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब आर महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में इनकी सीटें कम हो रही हैं। 4 जून को इंडी गठबंधन की सरकार बन रही है। हम देश को प्रगति के रास्ते पर लेकर जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा-पीएम ने तय किया अमित शाह को वारिस बनाएंगे
केजरीवाल ने कहा- जब मैंने यह कहा कि मोदी 75 साल की उम्र में इस्तीफा देंगे। क्योंकि उन्होंने ही यह नियम बनाया है। इस पर अमित शाह और भाजपा नेताओं के बयान आए, कहा कि वे आगे भी प्रधानमंत्री रहेंगे। मोदी अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी ने ये बात नहीं कही।

उन्होंने कहा-पीएम मोदी ने तय कर लिया है कि अमित शाह को वारिस बनाएंगे। इसके लिए 2-3 साल से लगे भी हैं। इसमें जो नेता बाधा बन सकता है। उन्हें हटा दिया गया। जैसे- शिवराज सिंह, वसुंधरा राजे। अब एक ही शख्स बचे हैं, जो पीएम मोदी की राह का कांटा बन सकते हैं, वो हैं योगी आदित्यनाथ। उन्हें हटाने का मन बना लिया है। अगर चुनाव जीतते हैं, तो उन्हें 2-3 महीने में हटा दिया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा-पीएम ने तय किया अमित शाह को वारिस बनाएंगे
केजरीवाल ने कहा- जब मैंने यह कहा कि मोदी 75 साल की उम्र में इस्तीफा देंगे। क्योंकि उन्होंने ही यह नियम बनाया है। इस पर अमित शाह और भाजपा नेताओं के बयान आए, कहा कि वे आगे भी प्रधानमंत्री रहेंगे। मोदी अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी ने ये बात नहीं कही।

उन्होंने कहा-पीएम मोदी ने तय कर लिया है कि अमित शाह को वारिस बनाएंगे। इसके लिए 2-3 साल से लगे भी हैं। इसमें जो नेता बाधा बन सकता है। उन्हें हटा दिया गया। जैसे- शिवराज सिंह, वसुंधरा राजे। अब एक ही शख्स बचे हैं, जो पीएम मोदी की राह का कांटा बन सकते हैं, वो हैं योगी आदित्यनाथ। उन्हें हटाने का मन बना लिया है। अगर चुनाव जीतते हैं, तो उन्हें 2-3 महीने में हटा दिया जाएगा।

संजय सिंह ने कहा- मालीवाल को पुलिसवालों ने घसीट-घसीटकर पीटा
आप सांसद संजय सिंह ने कहा- मणिपुर में एक कारगिल योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र करके घुमाया गया। हजारों महिलाओं के साथ प्रज्वल रेवन्ना ने दरिंदगी की। प्रधानमंत्री कहते हैं ये (प्रज्वल रेवन्ना) भारत का भविष्य है। पहलवान बेटियां जब जंतर-मंतर पर लड़ रही थीं, तो यही स्वाति मालीवाल, जो महिला आयोग की अध्यक्ष थीं, रात को उनके समर्थन में गईं। पुलिस ने उन्हें घसीटकर मारा था।

AAP हमारा परिवार है। पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है, जितने विषय मैंने आपके सामने रखे हैं। देश के प्रधानमंत्री और भाजपा को उस पर जवाब देना चाहिए। वे (भाजपा) स्वाति मालीवाल के मामले पर ही जवाब दें, स्वाति मालीवाल जब जंतर-मंतर पर पहलवान बेटियों के लिए न्याय मांगने गई थीं, तो उस समय उन्हें पुलिस वालों ने घसीट-घसीटकर मारा है। इस पर राजनीतिक खेल न खेलें, हमारा बस इतना कहना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.