केजरीवाल बोले- ऐसा लगा सुप्रीम कोर्ट में भगवान कृष्ण हैं : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली पर कहा भाजपा ने देश को पाकिस्तान बना दिया

Updated on 22-02-2024 01:13 PM

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली को लेकर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी को AAP-कांग्रेस के कैंडिडेट कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ का मेयर घोषित किया था। इसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (21 फरवरी) को विधानसभा में कहा- ऐसा लग रहा था जैसे सुप्रीम कोर्ट में भगवान कृष्ण मौजूद हैं और वे चीफ जस्टिस के जरिए फैसला सुना रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि यह भगवान कृष्ण ही थे जिन्होंने भाजपा का असली चेहरा सबके सामने लाया। उन्होंने दावा किया कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला देश में बढ़ती तानाशाही के लिए एक कड़ा संदेश है।

केजरीवाल ने कहा- चंडीगढ़ में जैसी धांधली हुई है, वैसी ही पाकिस्तान में भी हुई थी। भाजपा ने हमारे देश को पाकिस्तान बना दिया है। इसके अलावा उन्होंने भगवद्गीता का जिक्र करते हुए कहा- राम, कृष्ण, शिव-पार्वती सभी भगवानों के भक्त हमारे देश के साथ हैं। भाजपा का अधर्म जल्द ही खत्म होगा और देश में धर्म कायम होगा।

उधर, दिल्ली भाजपा चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- केजरीवाल को अब शराब नीति केस में जेल जाने का डर सताने लगा है। केजरीवाल ने जब भगवत गीता का जिक्र किया तो हम सब चौंक गए। गीता में कृष्ण समझाते हैं कि लोग जैसा करते हैं, उन्हें वो ही भोगना पड़ता है। मैं चाहता था कि वे इसका भी जिक्र करते।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, चंडीगढ़ में 30 जनवरी को मेयर का चुनाव हुआ था। इसमें पहली बार I.N.D.I.A. के तहत AAP और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। जिसमें एक सांसद और 35 पार्षदों ने वोटिंग की। वोटिंग के बाद चुनाव अधिकारी अनिल मसीह ने रिजल्ट की घोषणा की। इसमें भाजपा के कैंडिडेट मनोज सोनकर को 16 वोट मिले थे।

जिनमें 14 बीजेपी के पार्षद, एक चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद किरण खेर और एक वोट अकाली दल का शामिल था। वहीं आम आदमी पार्टी के 13 पार्षद और कांग्रेस के 7 पार्षदों ने वोटिंग की थी। मगर गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप को सिर्फ 12 ही वोट मिले। चुनाव अधिकारी अनिल मसीह ने गठबंधन कैंडिडेट के 8 वोट इनवैलिड करार दे दिए थे। इस पर AAP और कांग्रेस ने आरोप लगाया की मसीह ने इन वोटों पर निशान लगाकर इनवैलिड किया है।

इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव अधिकारी अनिल मसीह को नोटिस दिया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में डाले गए वोटों की दोबारा गिनती की जाए। अनिल मसीह ने जिन 8 बैलट्स पर निशान लगाए थे, उन सभी को वैध माना जाए। सभी बैलट्स की गितनी के आधार पर जीतने वाले कैंडिडेट का फैसला हो। इसके बाद AAP-कांग्रेस के कैंडिडेट कुलदीप कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने मेयर घोषित किया था।

CJI के ऑर्डर की 5 बातें

  • नियमों के मुताबिक, वोटिंग के वक्त हर मेंबर को बैलट पेपर के दाहिनी ओर उस कैंडिडेट के सामने क्रॉस का निशान लगाना था, जिसे वो मेयर चुनना चाहते हैं।
  • पूरा मामला 8 बैलट पेपर्स का है, जिन्हें अवैध करार दिया गया। इन सभी 8 बैलट में AAP कैंडिडेट का नाम ऊपरी हिस्से में और भाजपा कैंडिडेट का नाम नीचे था।
  • जांच के बाद पता चला कि इन बैलट पेपर्स में AAP कैंडिडेट के पक्ष में वोट दिया गया था। चुनाव अधिकारी मसीह ने इन पर स्याही से निशान लगाया।
  • चुनाव अधिकारी ने जानबूझकर 8 बैलट पेपर को खराब करने का काम किया। कोई भी बैलट खराब नहीं था।
  • अपनी हरकत से उन्होंने (अनिल मसीह) मेयर इलेक्शन के नतीजों को बदल दिया। उन्होंने कोर्ट में लगातार झूठ बोला, जिसके लिए वो जिम्मेदार हैं।

केजरीवाल बोले- हम जीत छीन लाए
कोर्ट के फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था- लोकतंत्र को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण है। I.N.D.I.A की यह पहली जीत है। हम जीत को छीन कर लाए हैं। ये जीत बताती है कि एकता और अच्छी प्लानिंग से भाजपा को हराया जा सकता है। भाजपा ने फैसला चुराया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जनता के फैसले को सुरक्षित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.