केजरीवाल बोले- मिडिल क्लास टैक्स टेररिज्म का शिकार

Updated on 22-01-2025 12:55 PM

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मिडिल क्लास के लिए मैनिफेस्टो जरी किया। उन्होंने कहा- केंद्र में एक सरकार के बाद दूसरी सरकार आई, सबने मिडिल क्लास को डराकर दबाकर रखा हुआ है। मिडिल क्लास के लिए ये कुछ नहीं करते।

केजरीवाल ने कहा- जब सरकार को इनकी जरूरत पड़ती है, तो सरकार टैक्स का हथियार चला देती है। बदले में मिडिल क्लास को क्या मिलता है, कुछ नहीं। मिडिल क्लास सरकार का ATM बनकर रह गया है। मिडिल क्लास टैक्स टेररिज्म का शिकार हो गया है।

केजरीवाल ने कहा- आज मैं ऐलान करता हूं कि मैं और आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक मिडिल क्लास की आवाज उठाएंगे। बजट सत्र में हमारे सांसद मिडिल क्लास के लिए की मांग करेंगे।

मिडिल क्लास हमारा देश चलाता है 

केजरीवाल ने कहा- ये वो लोग हैं, जो हमारा देश चलाते हैं। इनके क्या सपने होते हैं? अच्छी नौकरी या बिजनेस, अपना घर, अच्छी शिक्षा, परिवार स्वस्थ रहे। एक आम मिडिल क्लास आदमी इन सबके लिए दिन-रात मेहनत करता है। अधिकतर सरकारें न अच्छे स्कूल बना रही हैं, न अस्पताल बना रही हैं और रोजगार-सुरक्षा भी नहीं दे पा रही हैं। कोई ऐसा देश नहीं है, जिसे इतना परेशान किया जा रहा हो।

जीने से लेकर मरने तक टैक्स

केजरीवाल बोले- अब दूध, पॉपकॉर्न और पूजा के सामान पर टैक्स है। घर लेना हो तो टैक्स, बेचो तो टैक्स। गाड़ी खरीदो तो टैक्स बेचो तो टैक्स। जीते जी तो टैक्स देना पड़ता है, मरने के बाद भी देना पड़ता है। आज एक यंग मिडिल क्लास कपल उसके लिए फैमिली प्लानिंग एक फाइनेंशियल डिसीजन बन गया है। परवरिश अफोर्ड करने के बारे में सोचना पड़ता है।

2023 में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देश छोड़ा 

केजरीवाल बोले- 2023 में 2 लाख 16 हजार 219 लोगों ने देश छोड़ दिया है। ये युवा हमारे देश का भविष्य बन सकता था, उसे देश छोड़ना पड़ रहा है। पैसा जनता से आता है सरकार के पास। जनता की भलाई पर खर्च करे या फिर उद्योपति दोस्तों को कर्ज दे दे और फिर वो कर्ज माफकर जनता के पैसे डुबो दे।

हम जनता का पैसा जनता पर खर्च करते हैं

केजरीवाल बोले- दिल्ली सरकार जनता का पैसा जनता पर खर्च करती है। हमने एजुकेशन का बजट 5 से 10 हजार करोड़ कर दिया। आज शिक्षा का बजट 16 हजार करोड़ कर दिया। 4 लाख बच्चे प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में आ गए। हमने प्राइवेट स्कूलों को फीस बढ़ाने पर कैप लगा दी।

उन्होंने कहा- पिछले साल में गलत फीस ली थी, हमने वो फीस रिफंड करवा दी। पानी और बिजली के बिल कम कर दिए हैं। सभी बड़े शहरों में सबसे सस्ती बिजली दी। सप्लाई 24 घंटे कर दी। अच्छे अस्पताल और अच्छे मोहल्ला क्लिनिक बनाए।

60 साल से ऊपर के बुजुर्ग को मुफ्त इलाज मिलेगा 

केजरीवाल बोले- मिडिल क्लास के भीतर एक वर्ग है। सीनियर सिटिजंस। इन्होंने पूरी जिंदगी ईमानदारी से टैक्स भरा। एक-डेढ़ करोड़ का टैक्स तो वो जिंदगी में दे ही देता है। भगवान न करे उसे कोई गंभीर बीमारी हो जाए। हमारी संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग को मुफ्त इलाज मिलेगा।

सरकार ने मिडिल क्लास को मानसिक गुलाम बनाया

केजरीवाल बोले- यही काम दूसरे देश की सरकार करती है तो हम वाह-वाह करते हैं। हमारे देश में ऐसा नहीं होता है। सरकार ने मिडिल क्लास को मानसिक गुलाम बना दिया है। आपका पैसा आपके अच्छे के लिए इस्तेमाल होता है तो उसे फ्री की रेवड़ी कहकर उसका अपमान किया जाता है।

उन्होंने कहा- जब जनता का पैसा जनता पर खर्च होता है तभी देश का निर्माण होता है। करोड़ों की सैलरी उठाने वाले, एसी कमरों में बैठने वाले पत्रकार हमारी योजनाओं पर सवाल होता है। नेताओं से जब इन्हें फ्री बिजली, सुविधाएं मिलती हैं तो उसे फ्री की रेवड़ी नहीं कहते।

दिल्ली की 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि 8 फरवरी को रिजल्ट आएंगे। इस बार के चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 20 जनवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 1,522 उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 22 उम्मीदवार अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.