केजरीवाल की मांग वकील से ज्यादा देर मिलने दें : ED ने कहा जेल से सरकार चलाने के लिए स्पेशल ट्रीटमेंट न मिले

Updated on 06-04-2024 12:44 PM

ED की न्यायिक हिरासत में चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में अपने वकील से मिलने के लिए ज्यादा समय की मांग की। केजरीवाल ने कहा कि उन पर देश के कई हिस्सों में मामले दर्ज हैं, जिसके लिए उन्हें वकील से बात करने मिला समय काफी नहीं है। इसलिए उन्हें और समय दिया जाए।

तिहाड़ में बंद केजरीवाल हफ्ते में 2 बार वकील के साथ मीटिंग कर सकते हैं। दिल्ली CM ने इसे बढ़ाकर 5 करने की मांग की है। हालांकि, ED ने विरोध करते हुए कहा कि हफ्ते में पांच बार कानूनी बैठक की मांग जेल मैनुअल के खिलाफ है।

स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला 9 अप्रैल तक सुरक्षित रख लिया है। केजरीवाल दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें ED ने 21 मार्च को अरेस्ट किया था।

ED की दलील- न्यायिक हिरासत में प्रिविलेज नहीं दे सकते
केंद्रीय जांच एजेंसी के वकील जोहेब हुसैन ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल को पहले ही वकीलों के साथ एक के बजाय दो मीटिंग करने की परमिशन दी गई है। जब कोई व्यक्ति जेल में होता है तो उसके साथ अन्य कैदियों के समान ही व्यवहार किया जाता है। न्यायिक हिरासत में होने का मतलब है कि बाहरी दुनिया से आपका संपर्क कम और कानून के अनुसार हो जाता है।

जोहेब ने केजरीवाल की मांग का विरोध करते हुए कहा कि केवल इसलिए कि कोई व्यक्ति जेल से सरकार चलाने का विकल्प चुनता है, उसे अपवाद नहीं माना जा सकता। न ही उसे प्रिविलेज दिया जा सकता है।

11 दिन की रिमांड के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत
अरविंद केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। उन्हें 22 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च तक यानी 7 दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया। इसके बाद 28 मार्च की सुनवाई में कोर्ट ने उन्हें 1 अप्रैल तक रिमांड पर भेजा था। आज उन्हें 15 अप्रैल यानी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

जेल में केवल इन लोगों से मिल सकते हैं केजरीवाल
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 1 अप्रैल को तिहाड़ जेल अधिकारियों को निर्देश दिया था कि केजरीवाल को जेल मैनुअल के अनुसार डॉक्टरों की बताई गई दवाएं, किताबें, एक मेज और कुर्सी, एक धार्मिक लॉकेट और डॉक्टरों की बताई दवाएं और खाना ले जाने की परमिशन दी जाए।

वहीं, तिहाड़ जेल प्रशासन को केजरीवाल ने जो नाम दिए हैं, जिनमें उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, दो बच्चे, उनके निजी सचिव बिभव कुमार और आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक शामिल हैं। जो उनसे जेल में मिल सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.