2024 नहीं 2025 पर है केजरीवाल का फोकस, बिहार में AAP के 'फ्यूचर प्लान' से बढ़ेगी नीतीश-लालू की टेंशन

Updated on 28-08-2023 01:28 PM
दिल्ली/पटना: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पार्टी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद बिहार में भी अपना पांव पसारने का मूड में है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने इसे लेकर अहम ऐलान कर दिया। उन्होंने संगठन की बैठक में ऐलान कर दिया कि 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में AAP दावेदारी करेगी। उन्होंने यह इच्छा भी जाहिर की कि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान भी वो अपना कैंडिडेट बिहार में उतरना चाहते हैं। मगर I.N.D.I.A गठबंधन में होने की वजह से आम आदमी पार्टी ऐसा नहीं कर पा रही है। संदीप पाठक ने यह साफ कर दिया है कि उनका गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए है। इस कारण 2024 में भले वह लोकसभा चुनाव के दौरान संतोष कर लें लेकिन 2025 में उनकी पार्टी बिहार विधानसभा का चुनाव जरूर लड़ेगी।

कार्यकारिणी को मजबूत करने में जुटी AAP

दिल्ली में संदीप पाठक के ऐलान पर बिहार में आम आदमी पार्टी की नींव मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोज कुमार का कहना है कि पार्टी जल्द ही अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन और मजबूत तरीके से करेगी। कार्यकर्ताओं को संगठित करने का प्रयास तेज किया जाएगा ताकि लोकसभा चुनाव के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया जा सके। मनोज कुमार ने कहा कि बिहार में आम आदमी पार्टी यदि चुनाव लड़ती है। तो संभवत उसे दिल्ली और पंजाब जैसा ही लोगों का समर्थन मिलेगा। क्योंकि दिल्ली का काम जनता देख रही है।

I.N.D.I.A गठबंधन में तय होगा लोकसभा चुनाव की रणनीति

आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार का कहना है कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने साफ कर दिया है कि बिहार में लोकसभा चुनाव में कैंडिडेट उतारने का फैसला I.N.D.I.A गठबंधन करेगी। मनोज कुमार ने कहा कि अगर I.N.D.I.A गठबंधन आम आदमी पार्टी को आगामी 2025 के लोकसभा चुनाव में भी उतरने का मौका दे तो पार्टी चुनाव लड़ने को तैयार है। हालांकि इस बात का फैसला फिलहाल गठबंधन को लेना है।

क्या करेगी जेडीयू-आरजेडी

मनोज कुमार का कहना है कि I.N.D.I.A गठबंधन के साथ हमारी डील लोकसभा चुनाव की है। 2025 में होने वाला विधानसभा चुनाव इसका हिस्सा नहीं है। लिहाजा हम बिहार में हर हाल में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अब देखना होगा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और जेडीयू के दिग्गज नेता नीतीश कुमार केजरीवाल की पार्टी के नए दांव को लेकर क्या रणनीति होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.