केलो है तो कल है अभियान का आगाज

Updated on 29-04-2023 09:31 PM

रायगढ़ । जीवनदायिनी केलो नदी के संरक्षण और संवर्धन के लिए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने ‘केलो है तो कल है’ के संकल्प को सिद्ध करने जिला स्तरीय मुहिम शुरुआत की है।

इसमें केलो नदी के उद्गम पहाड़ लुडेग से महानदी में विलय तक पडऩे वाले नदी मार्ग और तटवर्ती 43 गांव अभियान में शामिल है।

अभियान में नदी तट की सफाई के साथ ही नरवा संवर्धन के तहत विभिन्न कार्य भी किए जायेंगे।

तमनार विकासखंड के ग्राम कसडोल में विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा व डीएफओ स्टायलो मंडावी की मौजूदगी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार ने कहा की केलो नदी रायगढ़ जिले की जीवन रेखा है इसको सहेजने और सवारने के प्रयास कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि इस प्रयास में अधिक से अधिक अपना सहयोग दें।

कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि केलो नदी सैकड़ों वर्षो से इसके किनारे रहने वाले लोगों का जीवन संवार रही है। आज केलो से पूरे जिले को पेयजल व सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति होती है।

केलो की यह समृद्ध विरासत इसी स्वरूप में अगली पीढ़ी को सौंपना लक्ष्य है। इस क्रम में जिला प्रशासन द्वारा केलो संरक्षण महा अभियान की शुरूआत की गई है। इसके तहत नदी के उद्गम से महानदी के विलय तक नदी के मार्ग को प्रशस्त करने का कार्य किया जाएगा।

इसमें जिला प्रशासन के साथ-साथ जनभागीदारी भी होगी। इसके लिए प्रशासन के विभिन्न विभाग संयुक्त रूप से कार्ययोजना बनाकर काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य है कि प्राकृतिक जल को व्यर्थ बहने से रोका जाए तथा रूके हुए जल को भूमिगत किया जाए।

इसके लिए जिला पंचायत के नरवा शाखा के साथ ग्रामीण यांत्रिकी, सिंचाई व वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा। नदी के तटीय इलाकों में वृहत वृक्षारोपण भी होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
जशपुरनगर।निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकासखंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण एवं सत्यापन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा आदिवासी आवासीय कन्या परिसर विद्यालय, चंपक नगर सूरजपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान…
 10 August 2026
जशपुरनगर। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में विगत दिवस बैगलेस डे के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज…
 10 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जिले के ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव की नई इबारत लिखी है। ग्राम पंचायत बोकड़ाओडर, जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी श्रीमती…
 10 August 2026
सुकमा। शिक्षण संचालनालय एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक कैलेंडर 2026 के तहत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा में आयोजित बेगलेस डे छात्राओं के लिए ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा…
 10 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह मार्गदर्शन में पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच…
 10 August 2026
एमसीबी।भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर (PIB) द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन होटल हसदेव इन, मनेन्द्रगढ़ में किया गया। कार्यक्रम…
 10 August 2026
अम्बिकापुर।  कलेक्टर  अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में जांच के दौरान वर्तमान में…
Advt.