केन्द्रीय विद्यालय बेमेतरा को मिली मंजूरी, शैक्षणिक सत्र 2025-26 से होगा संचालन प्रारंभ

Updated on 11-07-2025 02:25 PM

बेमेतरा। भारत सरकार द्वारा नागरिक/रक्षा क्षेत्र में 85 नए केन्द्रीय विद्यालयों की स्थापना के निर्णय के अंतर्गत बेमेतरा जिले को एक नई सौगात मिली है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी आदेश के अनुसार केन्द्रीय विद्यालय बेमेतरा की स्थापना को स्वीकृति मिल गई है, और यह विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 से संचालन प्रारंभ करेगा। नए केन्द्रीय विद्यालय के संचालन के लिए बेमेतरा के शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय भवन, बावामोहतरा तहसील-बेमेतरा को नामांकित स्थान के रूप में चयनित किया गया है।

भूमि हस्तांतरण एवं उपयुक्त अस्थायी भवन की उपलब्धता के बाद विद्यालय का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में विद्यालय कक्षा 1 से 5 तक (प्रत्येक कक्षा में एक-एक सेक्शन) संचालित होगा, तथा भविष्य में कक्षाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रवेश प्रक्रिया भूमि हस्तांतरण और भवन की अन्य सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के 30 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी। यह विद्यालय बेमेतरा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगा और स्थानीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्रदान करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.