बीएसपी स्कूल क्रमांक 06 भवन में अस्थाई रूप से संचालित किया जाएगा केन्द्रीय विद्यालय

Updated on 26-07-2025 01:02 PM

बालोद। बालोद जिले वासियों को अब शीघ्र ही केन्द्रीय विद्यालय की सौगात मिलने वाली है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में केन्द्रीय विद्यालय के शीघ्र संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार दल्लीराजहरा स्थित बीएसपी स्कूल क्रमांक 06 के भवन में अस्थाई रूप से केन्द्रीय विद्यालय का संचालन किया जाएगा। कलेक्टर मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर बीएसपी स्कूल क्रमांक 06 के भवन में केन्द्रीय विद्यालय के संचालन हेतु 15 अगस्त तक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। श्रीमती मिश्रा ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को बीएसपी स्कूल क्रमांक 06 के भवन का समुचित मरम्मत कराने के अलावा विद्यालय की गरिमा के अनुरूप रंग-रोगन एवं साज-सज्जा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। बैठक में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम डौण्डी सुरेश साहू, भिलाई स्टील प्लांट के सीजीएम खैरवार, जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले, जिला सेनानी नगर सेना, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.