5 हजार का ईनाम रखा; रेप के आरोपी कांस्टेबल की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

Updated on 16-02-2023 05:54 PM

इंदौर के कनाड़िया में रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने नीमच में पदस्थ आरक्षक के खिलाफ रेप सहित कई गंभीर मामले की शिकायत असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर से की थी। इसके बाद इंदौर महिला पुलिस ने सिपाही पर केस दर्ज किया था। पुलिस कई दिन बीतने के बाद भी सिपाही की गिरफ्तारी नही कर पाई। जिसके बाद महिला पुलिस ने अब फरार सिपाही के वांटेड के पोस्टर चस्पा किए हैं। सिपाही पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है।

हाईकोर्ट ने भी आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। वहीं पीड़ित पक्ष ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर आरोपी को बर्खास्त करने की भी मांग की है। पढ़िए पीड़िता के वकील ने किस आधार पर दर्ज कराया केस...

रेप पीड़िता के वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे एवं रूपाली राठौर ने बताया कि आरोपी सिपाही पीड़िता को अश्लील वीडियो दिखाता है। आंतरिक अंग के बालों को आरोपी अपनी इच्छा अनुसार कम ज्यादा रखने का बोल कर प्रताड़ित करता है। वीडियो कॉल पर ही कपड़े उतरवा कर दासियों जैसा व्यवहार करता है। इस शिकायती आवेदन और पीड़िता के बयान के आधार पर इंदौर महिला थाना पुलिस ने सिपाही अनिरुद्ध राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया था।।

इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी की मंदसौर और नीमच सहित कई जगह तलाश की गई। लेकिन वह नहीं मिला। अब महिला थाना पुलिस ने आरोपी के वांटेड के पोस्टर छपवाए हैं। यह पोस्टर अनिरुद्ध की तैनाती वाले के थाने के साथ ही पूरे नीमच में चस्पा किए गए हैं। उसकी जानकारी देने पर 5 हजार का इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

पढ़िए कैसे पीड़िता को झांसे में लेकर ब्लैकमेल करने लगा था आरोपी...
पीड़िता और उसके पति ने 18 अक्टूबर 2022 को वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे एवं रूपाली राठौर के साथ असिस्टेंट कमिश्नर इंदौर को शिकायत की थी। पीड़िता ने बताया था कि फेसबुक पर अनिरुद्ध राठौर ने परिचित होने के चलते फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी। रिक्वेस्ट एस्सेप्ट करने पर बातचीत बढ़ाई और बात करने पर जोर देने लगा। अनिरूद्ध पीड़िता की मौसी के लड़के के दोस्त का भाई था। आरोपी ने एक दिन वॉट्सएप पर वीडियो कॉल कर अपना हाथ काटते हुए पीड़िता पर लगातार बात करने का दबाव बनाया।

इसके बाद वह आए दिन पीड़िता को परेशान करने लगा। इसी दौरान पीड़िता को पता चला कि नीमच में पुलिस आरक्षक है। आरोपी ने बात ना मनाने पर पीड़िता के पति को अफीम के झूठे केस में फंसाकर पति को दूर करने का भी दबाव डाला। इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल कर पीड़िता को अपने साथ वैष्णो देवी ले जाकर उसके नहाते हुए आपत्तिजनक फ़ोटो खींचे और इंदौर के सरवटे बस स्टैंड पास होटल उदय में ले जाकर बलात्कार किया। इसके बाद भी आरोपी अनिरुद्ध उसे परेशान करता रहा।

पीड़िता को उसके पति के साथ रात में सोने के दौरान भी मोबाइल चालू रखवाने, वॉट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से ब्लैकमेल कर पीड़िता के कपड़े उतरवाने का दबाव बनाने जैसे कृत्य किए। इस मामले में वरिष्ठ अफसरों के आदेश पर 19 अक्टूबर के दिन अनिरुद्ध के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज किया गया। जिसके बाद से वह फरार है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.