केरल को कल मिलेगी पहली वंदे भारत ट्रेन, जानिए कितना होगा किराया, क्या है टाइमिंग

Updated on 24-04-2023 07:49 PM
नई दिल्ली: देश को कल यानी 25 अप्रैल 2023 को एक और वंदे भारत (Vande Bharat Express Train) की मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह 15वीं वंदे भारत होगी। देश में अभी तक 14 वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) चल रही हैं। इसका ट्रॉयल काफी समय से चल रहा है। यह ट्रेन 510 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह वंदे भारत 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। लेकिन केरल में ट्रैक की स्थिति को देखते हुए अभी इसकी रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे रखी जाएगी। यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) से कासरगोड (Kasargod) के बीच चलाई जाएगी।
11 जिलों को कवर करेगी ट्रेन
तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) और कासरगोड (Kasargod) के बीच चलाई जाने वाली यह वंदे भारत 11 जिलों को कवर करेगी। इसमें यह करीब 5 घंटे का समय लेगी। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टयम, एर्नाकुलम, थ्रिसर, पालक्कड, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड शामिल हैं। यह वंदे भारत 14 रेलवे स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके बताया है कि 25 अप्रैल को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत करने को लेकर वह उत्साहित हैं।

वंदे भारत का टाइमटेबल


26 अप्रैल 2023 को कासरगोड और तिरुवनंतपुरम के बीच चलने वाली वंदे भारत दोपहर ढाई बजे रवाना होगी। यह रात 10:35 बजे तिरुवनंतपुरम पहुंचेगी। वापसी में यह वंदे भारत सुबह 5:20 बजे चलकर कासरगोड दोपहर 1:25 बजे पहुंच जाएगी। इस वंदे भारत ट्रेन में 16 कोच होंगे। वहीं अगर किराये की बात करें तो इसमें चेयरकार के लिए 1590 रुपये लगेंगे। एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2880 रुपये होगा।

साल 2019 में चली थी पहल वंदे भारत

देश में पहली वंदे भारत 15 फरवरी, 2019 को दिल्ली-वाराणसी रूट पर चलाई गई थी। देश में अभी 14 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। अभी सबसे ज्यादा पांच वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से चलाई जा रही हैं। मुंबई से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। हैदराबाद से दो वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.