‘जॉन विक 4’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल

Updated on 12-11-2022 10:42 PM

कियानू रीव्स पर्दे पर एक बार फिर जमकर मार-कुटाई करने वाले हैं। उनकी फिल्‍म 'जॉन विक फ्रेंचाइजी' की चौथी फिल्‍म John Wick Chapter 4 का ट्रेलर आ गया है। यह 2019 में रिलीज हुई फिल्‍म 'जॉन विक: चैप्‍टर 3 – पैराबेलम' का सीक्‍वल है। ट्रेलर देखकर हर एक फैन एक्‍साइटेड है, क्‍योंकि इस बार एक्‍शन, गोलीबारी और खून-खराबा पहले से कहीं अध‍िक है। यह फिल्‍म सिनेमाघरों में 24 मार्च 2023 को रिलीज होगी।

'जॉन विक चैप्टर 4' Keanu Reeves की इस फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म होगी। इसमें इस बार कई नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। ट्रेलर में कियानू रीव्‍स एक बार फिर 'किलिंग मशीन' बनकर आए हैं। वह अपने अंदाज में मस्‍टैंग कार चला रहे हैं। अपने दुश्‍मनों की पिटाई कर रहे हैं। दो मिनट 29 सेकेंड के ट्रेलर में हर वह चीज है जो 'जॉन विक' फ्रेंचाइजी के फैंस को चाहिए।

इस फ्रेंचाइजी सीरीज की एक खासियत है, जो दर्शकों को सबसे ज्‍यादा पसंद है। John Wick के किरदार का हथ‍ियार बनाने का अंदाज दिल जीत लेता है। आप उसके सामने कुछ भी फेंकिए, उसे पता है कि उसे हथ‍ियार के तौर पर कैसे इस्‍तेमाल करना है। फिल्‍म को लेकर दर्शकों की एक्‍साइटमेंट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 12 घंटे में ही इसके अंग्रेजी ट्रेलर को 6.6 मिलियन बार देखा गया है। जबकि हिंदी ट्रेलर को 1 लाख 36 हजार से अध‍िक बार देखा गया है।

कौन-कौन है कि इस बार फिल्‍म में
लायन्‍सगेट के बैनर तले बनी इस फिल्‍म में कियानू रीव्‍स के अलावा डॉनी येन, लॉरेंस फिशबर्न, बिल स्कार्सगार्ड और इयान मैकशेन भी हैं। बाकी तीन फिल्‍मों की तरह फ्रेंचाइजी की इस चौथी फिल्‍म को भी चाड स्टेल्सकी ने ही डायरेक्‍ट किया है। जबकि बेसिल इवानिक, एरिका ली और स्टेल्सकी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.