खैरागढ़ : केसीजी कलेक्टर ने जारी किया बेमौसम बरसात से किसानों के फसल क्षति हेतु राहत निर्देश

Updated on 20-03-2023 08:50 PM

जिला केसीजी के कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर के निर्देश पर कृषि विभाग ने बेमौसम बरसात फसल क्षति की जानकारी हेतु सूचना जारी किया है। तहसील गंडई, छुईखदान एवं खैरागढ़ में दिनांक 18.03.2023 को क्रमशः 9.3 मिमी., 4.7 मिमी. एवं 1.7 मिमी. वर्षा, दिनांक 19.03.2023 क्रमशः 47.1 मिमी., 12.3 मिमी. एवं 11 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है । जिले के कृषकों के द्वारा वर्तमान में चना, गेहुं फसल की कटाई एवं मिंजाई का कार्य किया जा रहा है।  वर्षा से चना एवं गेहुं  की कटी फसल में क्षति होने की संभावना हो सकती है।  

केसीजी कलेक्टर ने जारी किया किसानों के राहत हेतु निर्देश
कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर ने किसानों के राहत हेतु कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि - "बेमौसम बरसात से कृषकों के फसल में क्षति होने की संभावना को देखते हुए, कृषि विभाग शीघ्रता से कार्यवाही करें।" इस पर कृषि विभाग के उपसंचालक राजकुमार सोलंकी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत के कंडिका क्रमांक-14 (ग) फसल कटाई के उपरांत खेत में सुखाने के लिये रखी गई फसल में नुकसान होने की स्थिति में योजनांतर्गत निहित प्रावधानों के तहत् प्रभावित कृषकों को क्षति पूर्ति राशि प्रदान करने का प्रावधान है।

फसल कटाई के उपरांत खेत में सुखाने के लिये रखी गई फसल में नुकसान की स्थिति में
14-(ग) फसल कटाई के उपरांत खेत में सुखाने के लिये रखी गई फसल में नुकसान की स्थिति में फसल कटाई के उपरांत खेत में सुखाने के लिये रखी हुई अथवा बंडल में रखे हुई अधिसूचित फसल प्राकृतिक आपदा यथा-ओले, चक्रवत एवं बेमौसम वर्षा से अधिसूचित इकाई में 25 प्रतिशत् से अधिक क्षेत्रफल में फसलों का क्षति होती है तो ऐसी स्थिति में सेम्पल जांच कर सभी बीमित कृषको को क्षति का भुगतान किया जावेगा।

*यदि अधिसूचित इकाई में 25 प्रतिशत् से कम हानि होती है तो* उन सभी प्रभावित बीमित कृषको के नुकसान जांच कर नियमानुसार क्षतिपूर्ति हेतु पात्र घोषित की जावेगी। कृषक इसकी सूचना क्रियान्वयन बीमा कंपनी को सीधे टोल फ्री नंबर +91-1800-419-0344 पर या लिखित रूप से से अथवा स्थानीय राजस्व/कृषि अधिकारियों, संबंधित बैंक अथवा जिला कृषि पदाधिकारी/राजस्व पदाधिकारी को लिखित रूप से निर्धारित समय-सीमा 72 घंटे के भीतर बीमित फसल के ब्योरे क्षति की मात्रा तथा क्षति के कारण सहित सूचित करेंगे।

*विकासखंड स्तरीय कृषि/राजस्व विभाग के अधिकारी एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा फसल क्षति का आंकलन करेंगे* इस घटक के अंतर्गत अधिकतम देय सहायता बीमित राशि के अध्याधीन प्रभावित क्षेत्र के आपदा घटित होने तक फसल की कास्त लागत के अनुपात में होगी। यदि फसल कटाई प्रयोग के आधार पर अधिसूचित क्षेत्र में दावा भुगतान स्थानीय क्षति पूर्ति से अधिक निर्धारित होता है, तो दोनो में से जो भी दावा अधिक होगा, बीमित कृषक को देय होगा।

फसल क्षति की सूचना बीमा कंपनी को टोल फ्री नंबर 1800-419-0344 में देवे
फसल में हुई क्षति की सूचना क्रियान्वित एग्रीकल्चर इंश्योरेंस बीमा कंपनी को सीधे टोल फ्री नंबर- +91-1800-419-0344 या राजस्व/कृषि/संबंधित बैंक को लिखित रूप से निर्धारित समय-सीमा 72 घंटे के भीतर बीमित फसल के ब्योरे, क्षति की मात्रा तथा क्षति के कारण सहित सूचित कर सकते है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.