खालिस्तान ने जारी किया धमकी भरा पोस्टर, भारतीय राजनयिकों पर निशाना, आतंकी हरदीप निज्जर को बताया 'शहीद'

Updated on 03-07-2023 07:05 PM
ओटावा : खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा में भारतीय राजनयिकों को धमकी दी है। इसका एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। पोस्टर में खालिस्तान समर्थक और आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर को 'शहीद' बताया जा रहा है और भारतीय राजनयिकों को 'हत्यारा' करार दिया गया है। खालिस्तान कमांडो फोर्स के मुखिया हरदीप सिंह निज्जर की पिछले महीने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह भारत के खिलाफ गतिविधियों और हिंसा में शामिल था। भारत सरकार ने निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा था।

इस पोस्टर को ट्विटर पर शेयर करते हुए वरिष्ठ पत्रकार टेरी माइलवस्की ने लिखा, 'यह बेहद खतरनाक है।' उन्होंने लिखा, 'खालिस्तानी भारतीय राजनयिकों को निशाना बनाकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, जिन्हें वह 'शहीद' हरदीप निज्जर का 'हत्यारा' बता रहे हैं जिसे 18 जून को गोली मार दी गई थी। इसमें भारत की किसी तरह की भूमिका का कोई सबूत नहीं है। घोर गैरजिम्मेदाराना।'

खालिस्तान का धमकी भरा पोस्टर

खालिस्तानी पोस्टर में 8 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे एक रैली की बात कही जा रही है। इसे 'खालिस्तान फ्रीडम रैली' कहा जा रहा है जो, पोस्टर के मुताबिक, ग्रेट पंजाब बिजनेस सेंटर से शुरू होकर भारतीय दूतावास तक जाएगी। इसमें भारतीय राजनयिकों की फोटो भी लगी है और उनके आगे 'हत्यारा' लिखा हुआ है। पोस्टर में सबसे नीचे दो मोबाइल नंबर भी लिखे हुए हैं। कुछ महीनों पहले कई देशों में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय संस्थानों और हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया था। दुनियाभर से ऐसी कई घटनाएं सामने आई थीं।

ISI का खास था निज्जर

पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थकों का सामना करना पड़ा था। पिछले महीने मारा गया आतंकी हरदीप निज्जर पंजाब के जालंधर का रहने वाला था। कनाडा में वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देता था। उसने कई हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की साजिश रची थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.