अमेरिका में भारतीय काउंसलेट पर खालिस्‍तानियों का हमला, भारी तोड़फोड़, अमृतपाल पर ऐक्‍शन से बौखलाए

Updated on 20-03-2023 07:06 PM
सैनफ्रांसिस्‍को: खालिस्‍तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस के ऐक्‍शन खालिस्‍तानी बौखला गए हैं। ब्रिटेन के लंदन शहर में भारतीय उच्‍चायोग से झंडा उतारने की कायराना हरकत के बाद अब अमेरिका के सैनफ्रांसिस्‍को शहर में खालिस्‍तानियों ने हमला किया है। खाल‍िस्‍तान समर्थकों ने सैनफ्रांसिस्‍को के भारतीय वाणिज्‍य दूतावास में भारी तोड़फोड़ किया। खालिस्‍तानियों ने पहले भारतीय महावाणिज्‍य दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया और अपने झंडे लगाए। भारतीय अधिकारियों ने इन झंडों को हटाया तो उन्‍होंने हमला कर दिया।

इस घटना के वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि जब भारतीय अधिकारियों ने काउंसलेट की बिल्डिंग में लगाए गए खालिस्‍तान के झंडे को हटाया तो वे बौखला गए और हमला करना शुरू कर दिया। लाठी, डंडे और तलवार से लैस खालिस्‍तानियों ने काउंसलेट की बिल्डिंग में लगे शीशे तोड़ दिए और जमकर तोडफोड़ की। ये खालिस्‍तानी काउंसलेट के बाहर बड़ी तादाद में इकट्ठा थे और नारेबाजी कर रहे थे। खालिस्‍तानियों को रोकने में सैन फ्रांसिस्‍को की पुलिस नाकाम साबित हुई।

ब्रिटेन में भी खालिस्‍तानियों ने किया हमला


इससे पहले खालिस्तानी झंडे लहराते हुए और खालिस्तानी समर्थक नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के ऊपर फहराए गए तिरंगे को रविवार शाम उतारने का प्रयास किया। उच्चायोग के अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों का यह प्रयास नाकाम रहा और तिरंगा शान से लहरा रहा है। लंदन पुलिस ‘स्कॉटलैंड यार्ड’ ने कहा कि उसे इलाके में हुई एक घटना की जानकारी मिली है लेकिन उसने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

इस बीच, भारत ने अपने उच्चायोग की सुरक्षा को लेकर ब्रिटिश सरकार के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया और परिसर में समुचित सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर सवाल उठाया। टूटी हुई खिड़कियों और ‘इंडिया हाउस’ की इमारत पर चढ़ने वाले लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। घटनास्थल के वीडियो में एक भारतीय अधिकारी उच्चायोग की पहली मंजिल की खिड़की से एक प्रदर्शनकारी से झंडा पकड़ता हुआ दिख रहा है, जबकि प्रदर्शनकारी खालिस्तान का झंडा लहराता दिख रहा है।

‘जनमत संग्रह' आयोजित कर रहा सिख फॉर जस्टिस


विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘ब्रिटेन से सुरक्षा व्यवस्था की गैरमौजूदगी के लिए स्पष्टीकरण की मांग की गई, जिससे ये तत्व उच्चायोग परिसर में दाखिल हुए। इस संबंध में उन्हें विएना कन्वेंशन के तहत ब्रिटेन सरकार के बुनियादी दायित्वों की याद दिलाई गई।’ पंजाब में खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के बीच प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस, तथाकथित ‘जनमत संग्रह 2020’ आयोजित कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.