खानूगांव में बड़ा तालाब का सीमांकन, रसूखदारों के बंगलों और मैरिज गार्डन पर चले पीले निशान

Updated on 27-02-2026 11:35 AM
भोपाल। शहर के खानूगांव में गुरुवार को शाम चार बजे बड़ा तालाब का सीमांकन शुरू हुआ। दरअसल, बुधवार को सीमांकन के दौरान वीआइपी रोड पर मंत्री को आवंटित शासकीय बंगला, रसूखदारों के निजी बंगले कैचमेंट की जद में आते ही अधिकारियों पर दबाव आने लगा। ऐसे में सीमांकन की कार्रवाई दिनभर नहीं हो सकी, फिर शाम को निर्देश मिलते ही अमले ने बड़ा तालाब की सीमाओं को चिह्नित किया।

जिसमें कैचमेंट क्षेत्र 50 मीटर की जद में बंगले, मैरिज गार्डन, निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन, सेना को दी गई जमीन, कच्चे मकान सहित एक दर्जन कब्जे सामने आए हैं। सीमांकन के दौरान राजस्व अमले से कुछ लोग बहस करते नजर आए, लेकिन यहां सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात नहीं था। इतना ही नहीं नगर निगम झील प्रकोष्ठ और वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी नदारद दिखे।

मैरिज गार्डन के बाहर पीला निशान

जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार, आरआइ, पटवारियों के राजस्व अमले ने गुरुवार को शाम चार बजे सीमांकन करते हुए एक मैरिज गार्डन के बाहर पीला निशान लगाया। आगे बढ़ते हुए एक मंजिल के बाहर पेड़ पर सीमा चिह्नित की गई। एक आलीशान बंगले के बाहर निशान लगाया गया। इसके आगे ही निर्माणाधीन प्लाट पर जेसीबी से खोदाई कर मुरम निकाली जा रही थी। इसका भी कुछ हिस्सा कैचमेंट की जद में आ रहा है। बड़ा तालाब के किनारे कच्चे चादरशेड वाले मकान बने हुए मिले। ठीक इन्हीं के पास सेना को दी गई जगह, उसके पास एक प्लाट पर मुरम व पत्थर डाले जा रहे थे। यहां से राजस्व अमले ने सीमांकन करते हुए खानूगांव में कैचमेंट 50 मीटर दायरे में छोटे-बड़े 20 से अधिक कब्जों को चिह्नित किया है।

राजस्व अमले ने जिन लोगों के निर्माणों का हिस्सा कैचमेंट में आ रहा है, उन्हें निशान लगाने के साथ ही दस्तावेज पेश करने की सलाह दी है। इनमें जीशान अली, अकबर हसन खान, अफजल खान, रूही खान, शैलेंद्र वर्मा, नूरजहां, मोहम्मद अली, मोहम्मद शायान, मोहम्मद इमरान, शोएब खान, फैसल खां, अज्जू मियां, कलीम खान, अली खान, शमीम खान, नदीम, फहीम, मोहम्मद कबीर, अशफाक, मोहम्मद जुनेद, शाहरूख खान, यूसूफ खान, परवेज, रफीक मियां, हसन खान, अफसर खान, मूसा पठान, रिजवान, जफर, अब्दुल रशीद खान, भोपाल हीरोज हाकी रिक्रीएशन सेंटर शाहिद अली खान शामिल हैं।

इनका कहना है

बैरागढ़ वृत्त में बड़ा तालाब के सीमांकन की कार्रवाई लगभग अंतिम चरण में है। अमले ने सीमाएं चिह्नित करते हुए कैचमेंट में आने वाले निर्माणों पर निशान लगाए हैं। इनकी सूची तैयार की जा रही है, सभी को दस्तावेज दिखाने का समय दिया गया है। आला अधिकारियों को जानकारी देने के बाद जैसे दिशा-निर्देश मिलेंगे, उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

- रविशंकर राय, एसडीएम, बैरागढ़ वृत्त



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.