खरगे ने भी मान ही लिया कि कांग्रेस के लोक-लुभावन वादे फर्जी हैं : सीएम साय

Updated on 03-11-2024 12:41 PM

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि झूठ बोलने और झूठे वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज यह सच्चाई स्वीकार कर ही ली कि उनकी पार्टी द्वारा किए गए तमाम लोक-लुभावन वादे फर्जी होते हैं। उन्होंने साय ने कहा कि कांग्रेस की नीति और नीयत, दोनों उसके वादों की तरह ही नकली होते हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में भी कोई वादा पूरा नहीं कर जनता के साथ विश्वासघात किया था। जनता ने काठ की उस हांडी को दुबारा नहीं चढ़ने दिया। कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता से आउट कर दिया। कांग्रेस जहाँ भी होती है, वह भरोसे का संकट पैदा कर देती है। विश्वास की हत्या करती है, जबकि भाजपा में ‘मोदी गारंटी’ का मतलब ही गारंटी पूरी होने की गारंटी है। हमारी भाजपा सरकार ने मात्र 10 महीने में "मोदी की गारंटी" के अनेक प्रमुख वादों को पूरा किया है। हमने जो कहा, उससे अधिक करने की कोशिश हमेशा की है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि खरगे ने कर्नाटक के संदर्भ में  "उतना ही गारंटी का वादा करें, जितना दे सकें" वाला बयान देकर कांग्रेस के चरित्र को उजागर किया है। खरगे ने कांग्रेस की ठगी को स्वीकार कर वस्तुस्थिति से देशवासियों को अवगत कराया है। खरगे को अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए परिवार विशेष का मोहरा बनने से अब इनकार कर देना चाहिये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.