खड़गे ने मोदी से पूछा- कितने नेताओं का शिकार करेंगे : भाजपा की खुराक कितनी है PM का जवाब लोग हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो क्या करें

Updated on 17-02-2024 12:03 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा जिस तरह से विपक्षी नेताओं को अपने खेमे में शामिल कर रही है, उसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्होंने PM से कहा कि विपक्ष के नेताओं को डराकर भाजपा जॉइन कराया जा रहा है।

खड़गे ने कहा- संसद में चाय पर चर्चा के दौरान उन्होंने PM से पूछा था कि भाजपा और कितने लोगों को गलत तरीके से जोड़ने वाली है। कई मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा से जुड़ रहे हैं। मैंने PM से पूछा कि भाजपा की खुराक कितनी है।

खड़गे बोले- PM ने मुझे जवाब दिया कि अगर लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं तो मैं क्या कर सकता हूं। मैंने उन्हें बताया कि भाजपा के लोग नेताओं-मंत्रियों को डरा-धमकाकर उन्हें पार्टी में शामिल करवा रहे हैं। इसके जवाब में PM बोले कि लोग सरकार का काम देखकर भाजपा से जुड़ना चाह रहे हैं।

खड़गे शुक्रवार को महाराष्ट्र के लोनावला में कांग्रेस पदाधिकारियों की दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के भाजपा जॉइन को लेकर कहा कि पाला बदलना कायरता की निशानी है।

खड़गे बोले- जिन्हें वोटर्स ने बड़ा नेता बनाया, वे भाग गए
खड़गे ने विपक्षी दल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी वर्कर्स और वोटर्स ने कुछ लोगों को बड़ा नेता बनाया, लेकिन बड़ा नेता बनकर वे भाग गए। ये और कुछ नहीं बल्कि कायरता से भरा कदम है। खड़गे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें डरना नहीं है। अगर हम डर गए, तो हम खत्म हो जाएंगे, लेकिन अगर हम लड़ेंगे तो हम जिएंगे और एक दिन जीत हमारी होगी।

13 फरवरी को भाजपा में शामिल हुए थे अशोक चव्हाण
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अशोक चव्हाण 13 फरवरी को भाजपा में शामिल हुए थे। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व MLC अमर राजुलकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा में आने से एक दिन पहले 12 फरवरी को चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, इसके अलावा उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी रिजाइन कर दिया था। पार्टी छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा था कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। अगले दो दिन में वो आगे का फैसला लेंगे।

जयराम रमेश ने कहा था- ये वॉशिंग मशीन का असर
अशोक चव्हाण के भाजपा जॉइन करने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि ये एक विशेष वॉशिंग मशीन का असर है। कुछ लोगों को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि उनके जाने से कांग्रेस टूट जाएगी। जो जाते हैं, उनको कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया है, उनकी योग्यता से ऊपर दिया है। हजारों युवा दरवाजे पर खटखटा रहे हैं और इन नेताओं के कारण उन्हें मौका नहीं मिल पाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.