खड़गे बोले- मोदी सरकार दिशाहीन और नीति विहीन है:व्यापार नीति भी खराब है, इसी वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था बर्बाद हुई

Updated on 19-02-2025 01:54 PM

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर 'विनाशकारी' व्यापार नीति अपनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। मेक इन इंडिया और पीएलआई योजनाएं फेल हो गई हैं, और व्यापार नीति भी खराब है।

दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती के चलते निवेश पर अच्छा रिटर्न मिल रहा है। इसी पर पलटवार करते हुए खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

खड़गे बोले- 2025 में निवेशकों के 45 लाख करोड़ रुपए डूबे 

खड़गे ने सोशल मीडिया पर लिखा, '2025 में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 45 लाख करोड़ रुपए डूब चुके हैं। निफ्टी 50 की कंपनियों को पिछले 5 सालों में सबसे कम मुनाफा हुआ है।'

खड़गे ने विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2024 से अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से 1.56 लाख करोड़ रुपए निकाल लिए हैं, जिससे छोटे और मध्यम निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है।

खड़गे के 2 बड़े बयान...

1. मोदी सरकार का महंगाई-बेरोजगारी पर ध्यान नहीं

खड़गे ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ रही है। महंगाई से लोगों की बचत खत्म हो रही है। गांवों में मजदूरी नहीं बढ़ी। रुपया लगातार गिर रहा है और तेल-गैस की महंगी खरीद से भारत का खर्च बढ़ रहा है। इस पर मोदी सरकार ध्यान नहीं है।

2. डॉलर के मुकाबले रुपया गिरा 

कांग्रेस अध्यक्ष ने रुपए की गिरती कीमत को लेकर कहा कि रुपया अब 87 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया है, जिससे व्यापार घाटा बढ़ रहा है। बीते 5 साल में भारत का आयात 62% तक बढ़ गया है, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक है।

खड़गे ने यह भी बताया कि यूपीए सरकार (2004-14) के 10 साल में निर्यात 549% बढ़ा था, जबकि मोदी सरकार (2014-24) में यह बढ़ोतरी सिर्फ 24.72% रही। उन्होंने आरोप लगाया कि 'मोदी सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स में 10 लाख करोड़ रुपए की छूट दी, जिससे कंपनियों को फायदा हुआ, लेकिन इससे नौकरियां नहीं बढ़ीं, बल्कि कम हो गईं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2025
मौसम विभाग ने बिहार-छत्तीसगढ़ समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। गुजरात, असम समेत 9 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, झारखंड और उत्तर प्रदेश…
 14 May 2025
भारत-पाक तनाव के बीच राजस्थान से 2 ऐसी कहानियां सामने आईं, जो देशप्रेम की मिसाल बन गईं। बाड़मेर में एक पिता ने इकलौते बेटे की शादी का समय बदला, तो…
 14 May 2025
PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) की बैठक जारी है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह,…
 14 May 2025
पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। संदिग्ध जम्मू से पूजा एक्सप्रेस से पठानकोट आ रहा था। जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिले इनपुट पर…
 14 May 2025
भाजपा आज देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। बुधवार सुबह लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ, देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और ओडिशा के भुवनेश्वर में CM…
 14 May 2025
हरियाणा के पानीपत से पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस पकड़ा है। वह पाकिस्तानी आतंकी इकबाल के टच में था। उसे वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया एप के जरिए भारत की खुफिया…
 14 May 2025
जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने आज भारत के 52वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जस्टिस गवई को CJI पद की शपथ दिलाई। मौजूदा CJI संजीव…
 14 May 2025
पाकिस्तान ने भारत के BSF के जवान पूर्णम कुमार शॉ को छोड़ दिया है। कॉन्स्टेबल पूर्णम बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत लौट आए। DGMO लेवल पर…
 12 May 2025
पंकज मिश्रा, हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में किशोरियों के साथ सरेआम छेड़खानी की दो घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी है। बीच सड़क छेड़खानी करने से…
Advt.