खड़गे बोले- 83 साल का हो गया हूं:कार्यकर्ता बोलेंगे तो लोकसभा चुनाव लड़ूंगा, एक सीट पर 10-10 लोग दावेदार हैं

Updated on 13-03-2024 12:54 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को उन दावों को खारिज कर दिया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- अगर कार्यकर्ता उनसे चुनाव लड़ने के लिए कहेंगे तो वह ऐसा कर सकते हैं।

हालाँकि, उन्होंने संकेत दिया कि बढ़ती उम्र के चलते वह इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए खड़गे ने कहा- यह गलत है कि हम पीछे हट रहे हैं। मैं 83 साल का हूं, आप (पत्रकार) 65 साल में रिटायर होते हैं, मैं तो 83 साल का हो गया।

खड़गे ने आगे कहा- अगर हमारी पार्टी के कार्यकर्ता कहते हैं कि मुझे लड़ना चाहिए तो मैं जरूर लड़ूंगा। हमारे पास एक ही सीट मांगने वाले दस लोगों की सूची भी है।

खड़गे 2009 और 2014 में कर्नाटक के कलबुर्गी से सांसद चुने गए थे और 2019 में हार गए थे।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, कमलनाथ-गहलोत के बेटों को टिकट
कांग्रेस ने मंगलवार (12 मार्च) को लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया है।

इससे पहले 8 मार्च को जारी कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 नामों का ऐलान किया गया था। इस तरह कांग्रेस अब तक 82 नामों का ऐलान कर चुकी है। लिस्ट में 76.7% उम्मीदवारों की उम्र 60 साल से कम है।राजस्थान में 10 सीटों पर प्रत्याशी बदले

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इन पर पिछले चुनाव के किसी भी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया है। एक दिन पहले कांग्रेस में आए राहुल कस्वां को चूरू से टिकट दिया गया है। भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर-सिरोही से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछली बार वैभव ने जोधपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। 

MP में कांग्रेस के 10 प्रत्याशियों में 8 नए चेहरे
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी सूची में मध्यप्रदेश की 10 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। छिंदवाड़ा से नकुलनाथ और भिंड से फूल सिंह बरैया चुनाव लड़ेंगे। 10 में से 8 सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे गए हैं। छिंदवाड़ा और बैतूल सीट पर ही कैंडिडेट रिपीट किए गए हैं। कांग्रेस की मध्यप्रदेश के लिए पहली लिस्ट में किसी महिला उम्मीदवार का नाम नहीं है। 

राहुल वायनाड से चुनाव लड़ेंगे
पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 39 में से 20 नए उम्मीदवार उतारे हैं। 19 सीटों पर पुराने उम्मीदवारों को बरकरार रखा गया है। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे। शशि थरूर को केरल के तिरुवनंतपुरम से लगातार चौथी बार टिकट मिला है।

8 मार्च को 39 सीटों के लिए पहली लिस्ट जारी की थी

कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की दूसरी बैठक सोमवार (11 मार्च) शाम को हुई थी। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और CEC मेंबर्स शामिल हुए। बैठक में राजस्थान और उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

CEC की पहली मीटिंग 7 मार्च को हुई थी। 8 मार्च को 39 सीटों के लिए पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा की लोकसभा सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई। इनमें से 16 केरल से, सात कर्नाटक से, 6 छत्तीसगढ़ से और 4 तेलंगाना से थे। जबकि मेघालय से दो और नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और लक्षद्वीप से एक-एक नाम सामने आए। इन 39 उम्मीदवारों में से 15 सामान्य वर्ग से हैं और 24 एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग से हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.