आज खड़गे, राहुल गांधी से मिलेंगे हेमंत सोरेन:झारखंड में कांग्रेस कोटे के मंत्री और उनके विभागों पर बात करेंगे, PM से मिलने का समय मांगा

Updated on 26-11-2024 02:39 PM

झारखंड में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। सरकार का खाका तैयार करने हेमंत सोरेन सोमवार रात दिल्ली पहुंचे। आज उनकी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात होगी।

सोरेन कांग्रेस नेताओं को व्यक्तिगत तौर पर सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता देंगे। साथ ही कांग्रेस कोटे के मंत्री और विभाग पर बात कर सहमति बनाई जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, हेमंत सोरेन ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलने का समय मांगा है। उनकी मुलाकात हो सकती है।

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ होने वाली बैठक में मंत्रिमंडल में राजद मंत्रियों की संख्या पर भी चर्चा की जाएगी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने बताया कि सोरेन की आज AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात होगी। शाम तक हेमंत सोरेन रांची लौट जाएंगे।

कांग्रेस कोटे के नाम लगभग फाइनल सूत्रों का कहना है कि हेमंत सोरेन आज की बैठक में सरकार के स्वरूप पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से बात करेंगे। कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के नाम लगभग फाइनल हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस को मंत्रिमंडल में चार सीटें ही मिलेंगी। कांग्रेस पार्टी भी इस फार्मूले को स्वीकार कर चुकी है।

वित्त-वाणिज्य कर और योजना विभाग पर कांग्रेस

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार 28 नवंबर को शपथ लेगी। इससे पहले मंत्रियों और विभागों पर माथा पच्ची शुरू हो गई है। पिछली बार जो विभाग कांग्रेस के पास थे वह सभी इस बार भी रहेंगे। आलाकमान से हरी झंडी मिलते ही कांग्रेस की ओर से सदन के नेता हेमंत सोरेन को अवगत करा दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि गृह और कार्मिक विभाग मुख्यमंत्री के पास रहेगा। जबकि, वित्त-वाणिज्यकर और योजना विभाग कांग्रेस के हिस्से में आ सकते हैं।

इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग, कृषि एवं पशुपालन विभाग भी कांग्रेस को ही मिलेंगे। यह सारे विभाग पिछली सरकार में कांग्रेस के पास थे। वहीं, राजद इस बार पुराने विभाग से इतर कुछ और हासिल करने की कोशिश में है।

झारखंड चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन दोबारा सरकार बनाने जा रहे हैं। 23 नवंबर को आए नतीजों में झामुमो गठबंधन यानी I.N.D.I.A. ब्लॉक ने 81 विधानसभा सीटों में से 56 सीटें हासिल कीं। I.N.D.I.A. ब्लॉक ने बहुमत से 15 सीटें ज्यादा जीतीं। अकेले झामुमो के खाते में 34 सीटें गईं। भाजपा गठबंधन सिर्फ 24 सीटें जीत सका। यानी बहुमत 13 सीटें पीछे रह गया।

हालांकि, झामुमो का वोट शेयर 23.47% है, जबकि भाजपा का वोट शेयर लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा 33.20% है। रिजल्ट के बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि चुनाव में I.N.D.I.A. का परफॉर्मेंस अच्छा रहा। उधर, रांची की सड़कों पर पोस्टर लग रहे हैं कि शेरदिल सोरेन फिर आ गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.