खड़गे की शाह को चिट्‌ठी- असम में राहुल को खतरा

Updated on 24-01-2024 12:11 PM

असम में राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृहमंत्री अमित शाह को दो पेज की चिट्‌ठी लिखी है। चिट्‌ठी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 18 जनवरी को असम में एंट्री के बाद 22 जनवरी तक राहुल की सुरक्षा में चूक की 5 घटनाओं का जिक्र है।

खड़गे ने गृहमंत्री से कहा- असम के मुख्यमंत्री और वहां के DGP को आप निर्देश दें ताकि कोई अनहोनी की स्थिति न बने। खड़गे का कहना है कि यात्रा के विरोध में भाजपा समर्थक राहुल के काफिले के बिल्कुल नजदीक पहुंच जा रहे हैं। ऐसे में राहुल को भी मजबूरन अपनी सुरक्षा को दरकिनार कर बाहर आना पड़ता है। राहुल को Z+ सिक्योरिटी मिलनी चाहिए।

खड़गे की चिट्‌ठी में 5 घटनाओं का जिक्र
1. असम में 18 जनवरी को पहले ही दिन पुलिस शिवसागर जिले के अमीगुरी में यात्रा को सुरक्षित रास्ता देने की बजाय भाजपा के पोस्टरों की सुरक्षा कर रही थी।
2. 19 जनवरी को लखीमपुर में भाजपा से जुड़े कुछ उपद्रवी यात्रा के बैनर-पोस्टर फाड़ते और उन्हें उखाड़ते हुए पकड़े गए थे।
3. सोनितपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के साथ धक्का-मुक्की की। जयराम रमेश की कार पर हमला हुआ। यहां के SP मुख्यमंत्री के भाई हैं।
4. इसी दिन सोनितपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को रोकने की कोशिश की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने असम कांग्रेस प्रेसिडेंट भूपेन बोरा पर हमला किया।
5. 22 जनवरी को नगांव जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का काफिला रोका और उनके बेहद करीब आकर उनके लिए असुरक्षित माहौल बना दिया।

23 जनवरी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, राहुल समेत कई नेताओं पर FIR

11वें दिन असम के बरपेटा से शुरू हुई यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को 11वें दिन असम के बरपेटा से शुरू हुई। यहां राहुल कार की छत पर बैठकर भीड़ को संबोधित किया। राहुल ने एक बार फिर असम के मुख्यमंत्री को देश का सबसे भ्रष्ट CM बताया। राहुल के भाषण की 4 बातें....

1. BJP-RSS के लोग नफरत फैलाते हैं
BJP-RSS के लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाते हैं। वे नफरत फैलाते हैं, हम मोहब्बत फैलाते हैं। हमने 'भारत जोड़ो यात्रा' में लाखों लोगों से बात की। सबने हमसे कहा- हिंदुस्तान नफरत का नहीं.. मोहब्बत का देश है। असम के मुख्यमंत्री के दिल में बहुत नफरत है। हमारी लड़ाई उनसे नहीं, उनके दिल में छिपी नफरत से है। नफरत के पीछे डर होता है और नफरत को सिर्फ मोहब्बत से खत्म किया जा सकता है।

2. BJP-RSS असम को नागपुर से चलाना चाहते हैं
BJP-RSS आपकी संस्कृति, भाषा और इतिहास को मिटाना चाहती है। आपके पूर्वजों द्वारा दी गई शिक्षा को खत्म करना चाहती है। BJP-RSS के लोग असम को नागपुर से चलाना चाहते हैं, जो हम कभी नहीं होने देंगे। असम को असम से चलाया जाएगा और आपकी संस्कृति का सम्मान किया जाएगा।

3. देश के प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए
BJP-RSS की विचारधारा ने मणिपुर को जला दिया है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए। इसलिए हमारी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' मणिपुर से शुरू हुई और महाराष्ट्र तक जाएगी। ये देश मोहब्बत का देश है। ये देश मोहब्बत से आगे जाएगा। हिंसा और नफरत से किसी का फायदा नहीं होने वाला है।

4. हिमंता को लगता है वो राहुल को डरा सकता है
असम के मुख्यमंत्री दिनभर नफरत और डर फैलाते हैं। ये देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है। टीवी-मीडिया वही दिखाता है, जो असम के मुख्यमंत्री चाहते हैं। असम को असम का मुख्यमंत्री नहीं चला रहा, उसका रिमोट कंट्रोल अमित शाह के पास है। पता नहीं कहां से हिमंता बिस्वा सरमा के दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है। मुझपर जितने केस लगाने हैं, लगा दो.. मैं डरने वाला नहीं हूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.