खरोरा स्वास्थ्य केंद्र बदहाल, मरीज परेशान, सुधार की मांग

Updated on 30-05-2025 01:04 PM

महासमुंद/ बसना छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे कर रही है, लेकिन महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत खरोरा ग्राम पंचायत का स्वास्थ्य केंद्र इस दावे की पोल खोल रहा है। यह स्वास्थ्य केंद्र जर्जर भवन,और संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। हल्की बारिश में ही परिसर में पानी भर जाता है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी होती है।

स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की किल्लत आम बात है। मरीजों को अक्सर बिना दवा के लौटना पड़ता है। यहां केवल एक चिकित्सक तैनात है, जबकि अन्य स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को उचित देखभाल नहीं मिल पाती। गांव की पंच श्रीमती रोहिणी सतीश पारेश्वर ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति दयनीय है। मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जो गरीबों के लिए आर्थिक बोझ है। 

उप सरपंच खिरोद नाग और पंच लेखराम निषाद, पंच गदाधर डड़सेना ग्रामीण सदस्य उग्रेसन पारेश्वर ,सेतलाल साव का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सतीश पारेश्वर व भरत दास ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि जर्जर भवन की मरम्मत, दवाओं की उपलब्धता और स्टाफ की नियुक्ति जल्द की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। जिला प्रशासन ने इस मुद्दे पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि आश्वासन अब तक हकीकत में नहीं बदले। स्वास्थ्य केंद्र की यह स्थिति सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.