'स्‍त्री 2' के फेर में तबाह हो गई 'खेल खेल में' और 'वेदा', रक्षाबंधन पर दोनों चारों खाने चित

Updated on 20-08-2024 06:14 PM
बॉक्‍स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्‍त्री 2' हर दिन धमाल मचा रही है। पांच दिनों में इस फिल्‍म ने देश में बंपर 228 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। लेकिन इसके साथ ही स्‍वतंत्रता दिवस को रिलीज हुई 'खेल खेल में' और 'स्‍त्री' का हाल ऐसा है, जैसे काटो तो खून नहीं! ओपनिंग डे से ही दोनों फिल्‍में पस्‍त हैं। वीकेंड पर भी इनका जोर नहीं चला। अब जब सोमवार को रक्षाबंधन का त्‍योहार था, तब भी इन दोनों की नैया डूबती चली गई। आलम यह है कि अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम जैसे बड़े सितारों की ये फिल्‍में 'स्‍त्री 2' की सुनामी में बेसुध हो चुकी हैं।

अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम दोनों इस बार हार गए हैं। चार दिनों के एक्‍सटेंडेड वीकेंड और रक्षाबंधन की आंश‍िक छुट्टी के बावजूद 'खेल खेल में' और 'वेदा' ने पांच दिनों में साथ मिलकर भी महज 31.45 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है। जबकि अमर कौश‍िक के डायरेक्‍शन में बनी 'स्‍त्री 2' ने अकेले सोमवार को पांचवें दिन देश में 37.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है।

पांचवें दिन 1.90 करोड़ ही कमा सकी 'खेल खेल में'

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार, तापसी पन्‍नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, आदित्‍य सील और प्रज्ञा जायसवाल स्‍टारर 'खेल खेल में' ने सोमवार को 5वें दिन महज 1.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। यह हाल तब है, जब रक्षाबंधन के कारण सोमवार को आंश‍िक छुट्टी थी। एक दिन पहले रविवार को मुदस्‍सर अजीज की इस फिल्‍म ने 3.85 करोड़ रुपये कमाए थे। साफ है कि छुट्ट‍ियों के बावजूद फिल्‍म की कमाई लगातार घट रही है। पांच दिन में 'खेल खेल में' का टोटल कलेक्‍शन महज 15.95 करोड़ रुपये है।

100 करोड़ के बजट में बनी है 'खेल खेल में'

'खेल खेल में' की सिनेमाघरों में हालत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इसके सुबह के शोज में 100 में से 6-7 सीटों पर ही दर्शक नजर आ रहे हैं। जबकि शाम और रात के शोज में छुट्टी के दिन भी 100 में से 70 सीटें खाली नजर आई हैं। इस फिल्‍म का बजट 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब मंगलवार को फिल्‍म का सामना पहले कामकाजी दिन से होगा। लिहाजा, कमाई में और गिरावट आने की पूरी संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.