खेलो इंडिया यूथ गेम्स से प्रदेश में बना खेलमय वातावरण : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 08-01-2023 05:09 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनवरी मध्यप्रदेश के लिए गोल्डन माह है। इस माह हो रहे कई कार्यक्रम से मध्यप्रदेश उत्साह और उमंग से भरा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स से प्रदेश में खेलमय वातावरण बना है। वास्तव में खेल जिंदगी है और जिंदगी भी एक खेल है। मैं खिलाड़ियों से आहवान करता हूँ कि खूब पढ़ो और खेलो भी। खेलों के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान शौर्य स्मारक में यूथ गेम्स 2022 की मशाल, मैस्कट का अनावरण एवं थीम सॉन्ग लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री निशीथ प्रमाणिक, खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और लोक स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री बृजेंद्र सिंह यादव उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भोपाल को खेलों का हब बनाया जाएगा। उन्होंने मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्रालय को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जो खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय और ओलम्पिक खेलों में जीत कर आएगा राज्य सरकार की ओर से उसे 5 लाख रूपए प्रशिक्षण के लिए दिए जाएंगे। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल भी केरियर होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश इस आयोजन में एक नया इतिहास रचने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। प्रदेश खेलों में बेहतर प्रदर्शन करेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का कार्यक्रम अद्भुत होगा। प्रदेश में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स होंगे। प्रतिस्पर्धा में प्रदेश आगे रहे इसलिए यहाँ के खिलाड़ी अभी से प्रेक्टिस करें। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खूब खेलो और जीतो।

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि मध्यप्रदेश खूबसूरत और विविधताओं से भरा हुआ है। प्रदेश को महाकाल का भरपूर आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी भारत की युवा शक्ति को साथ लेकर यंग इंडिया से स्पोर्टस इंडिया बनाने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान और खेल मंत्री के प्रयास से बहुत ही कम समय में खेल क्षेत्र में मध्यप्रदेश में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों को मध्यप्रदेश से प्रेरणा और सीख लेनी चाहिए। केन्द्र सरकार मिशन खेलो से देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देने का कार्य कर रही है। केन्द्रीय खेल राज्य मंत्री ने कहा कि इस बार का खेलो इंडिया पिछले सभी रिकार्ड तोड़ेगा। इसमें 7 हजार से अधिक खिलाड़ी जुड़ेंगे। यह एक इतिहास रचेगा।

खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में हम जीरो से हीरो बन रहे हैं। भोपाल को स्पोर्टस हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी का सपना खेलों को गाँव-गाँव पहुँचाना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रिमोट का बटन दबा कर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के थीम सांग को लॉच किया। उन्होंने मशाल (स्मार्ट टॉर्च) को भी रवाना किया। आकाश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का संदेश देने के लिए लेजर प्रदर्शन से वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.