RBI ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी ​​​​​​​खिलाफत इंडिया ग्रुप के मेंबर ने भेजा मेल

Updated on 27-12-2023 01:02 PM

RBI ऑफिस को आज यानी मंगलवार 26 दिसंबर को धमकी भरा ईमेल आया। मेल करने वाले शख्स ने खुद को खिलाफत इंडिया ग्रुप का मेंबर बताया है। ईमेल में दावा किया गया कि उसने RBI ऑफिस, HDFC बैंक और ICICI बैंक सहित 11 जगहों पर बम रखे हैं, जो दोपहर 1:30 बजे फटेंगे।

शख्स ने RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और कैबिनेट मंत्री निर्मला सीतारमन के इस्तीफे की मांग की है। धमकी भरा ये ईमेल HDFC और ICICI बैंक को भी किया गया है।

मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
मुंबई पुलिस ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और शहर के HDFC और ICICI बैंकों सहित अन्य बैंकों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ईमेल आईडी khilafat.india@gmail.com से RBI गवर्नर की ईमेल आईडी पर सुबह करीब 10:50 बजे दोपहर 1:30 बजे भेजा गया।

ईमेल में उन तीन जगहों का नाम भी बताया गया है, जहां बम प्लांट किए गए हैं। इनमें RBI- न्यू सेंट्रल बिल्डिंग फोर्ट, HDFC हाउस-चर्चगेटॉ और ICICI बैंक टावर्स BKC शामिल हैं। इन सभी जगहों पर पुलिस ने तलाशी ली, लेकिन कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

ईमेल में भारत के सबसे बड़े घोटाले की बात कही
ईमेल में लिखा, 'हमने मुंबई के विभिन्न स्थानों पर 11 बम रखे हैं, RBI ने प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के साथ मिलकर भारत के इतिहास में सबसे बड़े घोटाले को अंजाम दिया है।

इस घोटाले में RBI गवर्नर शक्तिकांत दास, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कुछ शीर्ष बैंकिंग अधिकारी और भारत के कुछ प्रसिद्ध मंत्री शामिल हैं, हमारे पास इसके पर्याप्त ठोस सबूत हैं।'

हम मांग करते हैं कि RBI गवर्नर और वित्त मंत्री दोनों तुरंत अपने पदों से इस्तीफा दें और घोटाले के पूरे खुलासे के साथ एक प्रेस बयान जारी करें। हम सरकार से यह भी मांग करते हैं कि उन्हें और इसमें शामिल सभी लोगों को वह सजा दी जाए जिसके वे हकदार हैं।'

नवंबर में मुंबई एयरपोर्टो को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी
मुंबई में बम धमाके करने का दो महीने में ये दूसरा धमकी भरा मेल किया गया है। इससे पहले 23 नवंबर को मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस ईमेल में 10 लाख डॉलर 48 घंटे के अंदर बिटकॉइन में देने की मांग की गई थी।

पुलिस के मुताबिक, ये ईमेल गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के फीडबैक इनबॉक्स पर भेजा गया था। सहार पुलिस ने ईमेल आईडी-quaidacasrol@gmail.com का उपयोग करके धमकी भरा मेल भेजने के लिए एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि, इस मेल को भेजने वाले के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.