जैसलमेर रवाना हुईं कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ संग शादी से पहले चेहरे पर दिखा गुलाबी निखा

Updated on 04-02-2023 06:37 PM
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वे मुंबई से हजारो किलोमीटर दूर जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में रॉयल वेडिंग कर रहे हैं। अब तक शादी को लेकर नई-नई खबरें सामने आ रही हैं कि शादी में कितने मेहमान शामिल होंगे, बॉलीवुड से कौन-कौन आएगा, फंक्शन कब होंगे, वगैरह वगैरह। अभी तक सिद्धार्थ और कियारा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इन सबके बीच कियारा को कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनके चेहरे पर दुल्हन जैसा निखार दिखाई दिया। वो घरवालों के साथ जैसलमेर रवाना हो गई हैं।

कियारा आडवाणी अपनी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पहुंचीं। व्हाइट कलर के आउटफिट के ऊपर उन्होंने गुलाबी रंग का स्टोल ओढ़ा हुआ था। उन्होंने पपाराजी को भी वेव किया। वो बेहद खुश नजर आईं।
कियारा के अलावा मेहमान भी जैसलमेर रवाना हो रहे हैं। बता दें कि कियारा और सिड की शादी में करीब 150 मेहमान शामिल होंगे। इनमें वीवीआईपी भी होंगे। बताया जा रहा है कि सलमान खान से लेकर मुकेश अंबानी की बेटी ईशा, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा सहित कई सिलेब्स शादी में शरीक होंगे।
मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
कियारा और सिद्धार्थ 6 फरवरी को सात फेरे लेंगे। इससे पहले 5 फरवरी को हल्दी और मेहंदी सहित बाकी के फंक्शन होंगे। अब कियारा के बाद एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ के आने का इंतजार है। बताया जा रहा है कि ये कपल मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.