कियारा ने पति सिद्धार्थ के साथ ढोल पर किया डांस, बहूरानी के ठुमके देखते रह गए ससुरालवाले
Updated on
09-02-2023 07:24 PM
बॉलीवुड के प्यारा कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंध चुका है। राजस्थान के जैसलमेर में धूमधाम से मल्होत्रा और आडवाणी परिवार ने इस शादी को आयोजित किया। अब बहू रानी कियारा आडवाणी दिल्ली ससुराल आई हैं। दिल्ली में मल्होत्रा परिवार ने नई नवेली दुल्हन का धूमधाम से वेलकम किया। अब दोनों का धमाकेदार डांस वीडियो सामने आया है जहां दूल्हेराजा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं।सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के दिल्ली वाले घर से ये वीडियो सामने आया है। यहां लाल रंग के सूट में सजी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और वाइफ से मैचिंग आउटफिट पहने सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पंजाबी ढोल पर जमकर डांस किया। इस वीडियो को देख कपल को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। सभी इस वीडियो को बस एक टक देखते जा रहे हैं। ये पहला वीडियो है जहां सिद्धार्थ और कियारा का इस तरह डांस देखने को मिला है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा का दिल्ली में घर
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा शादी के रिसेप्शन के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। यहां वह लाल रंग के जोड़े में नजर आईं। सिद्धार्थ के घर ससुराल वालों ने बहू का गृह प्रवेश करवाया। इस दौरान सिद्धार्थ और कियारा ने ढोल पर डांस किया। बता दें सिद्धार्थ मल्होत्रा के पेरेंट्स दिल्ली में डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं।कौन-कौन हैं कियारा आडवाणी के ससुराल में
बात करें कियारा आडवाणी के ससुराल वालों की तो उनके ससुराल में सास रिमा मल्होत्रा हैं। ससुर सुनील मल्होत्रा हैं जो कि नेवी में कैप्टन रहा करते थे। वहीं कियारा के जेठजी हर्षद मल्होत्रा हैं जो कि शादी में नजर आए थे। वह पेशे से बैंकर हैं।