शादी के लिए एंकर को किडनैप कराया मैट्रीमनी ऐप से नंबर निकाला, कॉल-मैसेज करने लगी, कार पर ट्रैकिंग डिवाइस लगा दी

Updated on 24-02-2024 12:00 PM

हैदराबाद में 31 साल की बिजनेसवुमन ने शादी करने के लिए एक टीवी एंकर का पीछा किया और फिर उसे किडनैप करा लिया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने एंकर की निगरानी करने के लिए उसकी कार पर ट्रैकिंग डिवाइस इंस्टॉल की थी, ताकि वो कहां जाता है, इसका पता लगाया जा सके।

जानिए पूरा मामला...
डिजिटल मार्केटिंग बिजनेस करने वाली बोगीरेड्‌डी तृष्णा ने टीवी एंकर प्रणव सिस्टा की फोटो मैट्रिमनी साइट पर देखी थी। इसके बाद उसने उस अकाउंट से बातचीत शुरू कर दी। हालांकि, थोड़े ही समय में महिला को समझ आ गया कि अकाउंट किसी और का है और इसमें यूजर ने अपना फोटो न लगाकर एंकर का फोटो लगाया है।

इसके बाद महिला ने इस प्रोफाइल को खंगाला और एक फोन नंबर ढूंढ निकाला, ये नंबर एंकर का था। इसके बाद महिला ने एंकर को मैसेज भेजा। एंकर ने उसे बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने उसका फोटो लगाकर फेक प्रोफाइल बनाया है और उसने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

महिला ने एंकर को किडनैप करने का प्लान बनाया
फिर भी महिला ने एंकर को मैसेज भेजना बंद नहीं किया। इसके बाद एंकर ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। लेकिन महिला नहीं मानी, उसने ठान लिया था कि एंकर से ही शादी करेगी। इसके लिए उसने एंकर को किडनैप करने का प्लान बनाया, ताकि उससे बात करके गलतफहमी दूर की जा सके।

इसके लिए महिला ने चार लोगों को हायर किया जो एंकर को किडनैप करें और विक्टिम की कार में ट्रैकिंग डिवाइस भी लगाई, जिससे एंकर की मूवमेंट पर नजर रखी जा सके। 11 फरवरी को उन चारों लोगों ने एंकर को किडनैप कर लिया और उसे महिला के ऑफिस ले गए। यहां इन लोगों ने उस एंकर को बुरी तरह मारा।

जान बचाने के लिए एंकर ने किया फोन पर बात करने का वादा
अपनी जिंदगी खतरे में देखकर टीवी एंकर ने उसे वादा किया कि वह उसके कॉल उठाएगा। तब महिला ने उसे जाने दिया। वहां से निकलकर एंकर ने उप्पल पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के खिलाफ किडनैपिंग, जबरन पकड़ना, जबरन बंधन बनाने का केस दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच करके महिला और किडनैपिंग को अंजाम देने वाले चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.