मणिपुर में किडनैप हुए जवान का 9 घंटे बाद रेस्क्यू:घर से उठा ले गए थे किडनैपर, 10 महीने में किसी सैनिक के अपहरण की चौथी घटना

Updated on 09-03-2024 12:41 PM

भारतीय सेना के जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) का शुक्रवार (8 मार्च) को मणिपुर के थौबल में उनके घर से अपहरण हो गया। जवान की पहचान चारंगपत ममांग लीकाई के रहने वाले कोनसम खेड़ा सिंह के रूप में हुई है।

कोनसम छुट्टी पर थे। कुछ लोग शुक्रवार सुबह 9 बजे उनके घर में घुस आए और उन्हें एक गाड़ी बांधकर ले गए। शाम करीब 6:30 बजे सुरक्षाबलों ने उन्हें रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद उन्हें थोउबल जिले के वाईखोंग पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

पुलिस ने कहा अपहरण का कारण पता नहीं चल पाया है। यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह जबरन वसूली का मामला है, क्योंकि कोनसम के परिवार को पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी थीं।

NH102 पर तलाशी ले रहे सुरक्षा बल के जवान
सुरक्षा बलों ने सेना के जवान को बचाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में NH102 से आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। गौरतलब है कि मणिपुर में 3 मई 2023 से चल रहे संघर्ष में पिछले 10 महीने के दौरान कम से कम 219 लोग मारे जा चुके हैं।

1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राज्य में अब तक 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। 6 हजार मामले दर्ज हुए हैं और 144 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

सैनिक या परिवार के अपहरण की चौथी घटना
मणिपुर में मई 2023 से शुरू हुए संघर्ष के बाद से यह चौथी घटना है, जिसमें छुट्टी पर, ड्यूटी पर तैनात किसी सैनिक या उनके रिश्तेदारों को निशाना बनाया है। इससे पहले सितंबर से 2023 से फरवरी तक तीन घटनाएं हो चुकी हैं...

 सितंबर 2023 में असम रेजिमेंट के रिटायर सैनिक सर्टो थांगथांग कोम को अज्ञात सशस्त्र लोगों के ग्रुप ने किडनैप कर लिया था। बाद में उसकी हत्या कर दी थी। सर्टो डिफेंस सर्विस कोर (डीएससी) में मणिपुर के लीमाखोंग में तैनात थे।

दो महीने बाद, नवंबर में अज्ञात हमलावरों ने चार लोगों का अपहरण कर लिया, जब वे चुराचांदपुर से लीमाखोंग जा रहे थे। इनकी भी हत्या कर दी गई थी। चारों जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के जवान के परिवार वाले थे। हालांकि जवान के पिता भागने में कामयाब रहे। बाद में सेना ने उन्हें इलाज के लिए दीमापुर और उसके बाद असम के गुवाहाटी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया।

मणिपुर पुलिस के ASP पर 27 फरवरी को इंफाल में उनके घर पर हमला किया गया। हमलावरों की पहचान मैतेई समुदाय के अरामबाई तेंगगोल के रूप में की गई थी। इन लोगों ने अमित का अपहरण कर लिया। दरअसल, ASP अमित ने कुछ दिन पहले वाहन चोरी के आरोप में मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद संगठन ने अपने सदस्यों की रिहाई को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

म्यामांर भेजे जा रहे अवैध रूप से आए नागरिक

इधर, शुक्रवार को म्यांमार के नागरिकों के डिपोर्टेशन का काम शुरू हो गया है। पहले बैच में 7 नागरिकों को बॉर्डर सिटी मोरेह के लिए रवाना किया गया। इंफाल एयरपोर्ट से 11 मार्च तक 77 नागरिकों को म्यांमार वापस भेजा जाएगा। 5 मार्च को जारी गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि मोरेह से तुम्मु में म्यांमार के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। इन 77 नागरिकों में 55 महिलाएं, 5 बच्चे और बाकी पुरुष बताए जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.