ब्रिटेन के बैंक नोटों पर होगी किंग चार्ल्स की तस्वीर:बैंक ऑफ इंगलैंड ने जारी किया डिजाइन, 2024 से शुरू होगा सर्कुलेशन

Updated on 21-12-2022 05:47 PM

क्वीन एलिजाबेथ की मौत के बाद अब ब्रिटेन की करेंसी पर किंग चार्ल्स की तस्वीर छपेगी। ब्रिटेन के सेंट्रल बैंक ने मंगलवार को नए लुक के साथ इंग्लैंड के करेंसी नोटों का डिजाइन जारी किया है। इन नोटों पर किंग चार्ल्स की तस्वीर छापी गई है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक बैंक ऑफ इंग्लैंड की ओर से जारी किए जाने वाले नए नोटों पर क्वीन की तस्वीर की जगह किंग चार्ल्स की तस्वीर ले लेगी। बाकी चीजें जस की तस रहेंगी।

शाही परिवार की मांग- नहीं छापे ज्यादा नोट
चार्ल्स सितंबर में अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बाद राजा बने। बैंक ने किंग चार्ल्स की फोटो वाले नोट छापने से पहले शाही घराने से बातचीत की। शाही परिवार का कहना है कि फटे नोटों को बदलने और मार्केट में करेंसी की मांग को पूरा करने के लिए ही किंग चार्ल्स की तस्वीर वाले नोट छापे जाएं। ताकि इस पर ज्यादा खर्चा न आए और पर्यावरण को भी कम नुकसान हो।

नहीं जाएगी पुराने नोटों की मान्यता
किंग चार्ल्स की फोटो 5, 10, 20 और 50 पाउंड के नोट पर छपेगी। जिनका सर्कुलेशन साल 2024 से शुरू होगा। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने बताया कि क्वीन एलिजाबेथ की फोटो वाले करेंसी नोटों की मान्यता पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ब्रिटेन में उनका इस्तेमाल जारी रहेगा।

नोट पर छपेगा 10 साल पुराना फोटो
न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक नए किंग चार्ल्स का करीब 10 साल पुराना फोटो छापा जाएगा। यह फोटो शाही घराने ने 2013 में सार्वजनिक की थी। नए डिजाइन को हाल के महीनों में अंतिम रूप दिया गया जिसे किंग चार्ल्स ने अप्रूव किया है। यह नोट 2023 की पहली छमाही से बड़े पैमाने पर छापे जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.