Kiran Rao का सोनम वांगचुक को सपोर्ट, आमिर की पूर्व पत्‍नी ने मोदी सरकार को जमकर कोसा- और क्या करना पड़ेगा?

Updated on 17-07-2026 01:29 PM
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने सरकार से अपील की कि वह वांगचुक से बात करे और साथ ही इंस्टाग्राम पर अपना प्रोफाइल फोटो भी बदल लिया। साथ ही सवाल किया कि आखिर ऐसा और क्या करना पड़ेगा, जिससे सरकार जनता की बात सुन सके। किरण राव ने सिर्फ सोनम वांगचुक ही नहीं, बल्कि उन छात्रों के लिए भी सपोर्ट जाहिर किया, जो जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

बता दें कि आमिर ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की गुजारिश तो की, पर साथ ही कहा कि उनकी फिल्म '3 इडियट्स' वांगचुक से प्रेरित नहीं है। CJP के प्रोटेस्ट और सोनम वांगचुक के अनशन पर '3 इडियट्स' स्टार आमिर खान और आर. माधवन की चुप्पी पर भी सवाल उठाए जा रहे थे। कहा जा रहा था कि रील लाइफ का रैंचो असल जिंदगी के रैंचो पर चुप क्यों है, जबकि '3 इडियट्स' के चतुर ने वांगचुक का सपोर्ट किया और उन्हें बचाने की बात कही थी। इन्हीं सवालों के बीच आमिर ने वांगचुक पर अपनी बात रखी थी, और अब किरण राव ने रिएक्ट किया है।

किरण राव ने सोनम वांगचुक को किया सपोर्ट

किरण राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'मैं सोनम वांगचुक, अभिजीत दिपके, CJP और देश के उन सभी नागरिकों, चाहे वो युवा हों या बुजुर्ग, उनके साथ एकजुटता से खड़ी हूं, जो हमारे छात्रों के अधिकारों के लिए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। सोनम जी, नेहा, मनीष, अमीन और उन सभी को मेरा सलाम, जो इस खातिर भूख हड़ताल कर रहे हैं कि न्याय मिले। हमारा देश आपका ऋणी है, जिन्होंने हमें हमारी बेरुखी से बाहर निकाला और याद दिलाया कि हर आवाज मायने रखती है।'

सरकार की चुप्पी पर भड़कीं किरण राव

किरण राव ने यह भी कहा कि विरोध प्रदर्शन पर सरकार की चुप्पी देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ है। उन्होंने सरकार पर गुस्सा निकालते हुए लिखा, '19 दिन बीत जाने के बाद भी इस भूख हड़ताल पर जो पूर्ण मौन है, उसे देखकर बहुत दुख होता है। सत्ता में बैठे लोगों को जनता की बात सुनने के लिए क्या करना पड़ेगा? यह चौंकाने वाला और अमानवीय है। मैं सरकार से अपील करती हूं कि वह प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करे, छात्रों की पीड़ा को समझे और इस गतिरोध को खत्म करे। हम लोगों को अपनी बात रखने का अधिकार है।'

सोनम वांगचुक पर यह बोले आमिर खान

वहीं, आमिर खान ने सोनम वांगचुक पर हाल ही लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बात की। यहां जब उनसे वांगचुक और '3 इडियट्स' के लिए उनसे मिली प्रेरणा के बारे में पूछा गया, तो आमिर बोले, 'नहीं, असल में यह सच नहीं है। यह एक गलतफहमी है। जब हम '3 इडियट्स' फिल्म बना रहे थे, तब मुझे मिस्टर सोनम के बारे में पता नहीं था। मैंने हाल ही में 'चतुर' का एक वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने ऐसा कहा था। लेकिन वे गलत हैं। हो सकता है कि 'चतुर' ऐसा सोच रहे हों, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि न तो राजू और न ही अभिजात जो फिल्म के दो लेखक हैं - हममें से किसी को भी मिस्टर सोनम के बारे में जानकारी नहीं थी।'
आमिर ने आगे कहा था, 'हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर बहुत चिंतित हैं। हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम सभी यही उम्मीद कर रहे हैं कि वे अपना अनशन खत्म कर दें।'

इन सेलेब्स ने भी सोनम वांगचुक का किया सपोर्ट

और जिन सेलेब्स ने सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया और भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है, उनमें अनुराग कश्यप, विशाल ददलानी, नसीरुद्दीन शाह, श्वेता तिवारी, कुनिका सदानंद, अभय देओल, आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान, स्वरा भास्कर, देवोलीना भट्टाचार्जी, सयाजी शिंदे और शिवांकित सिंह परिहार जैसे नाम शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.