भारत दौरे पर नए कोच के साथ मैदान में उतरेगी कीवी टीम, विलियम्सन सहित दो दिग्गज हुए बाहर

Updated on 19-12-2022 07:50 PM
वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 2023 में होनी है. जिससे पहले सभी टीमें तेजी से अपनी टीम के खिलाड़ियों को परखने में लगी हुईं हैं. इनमें न्यूजीलैंड और भारत भी शामिल हैं. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के बाद टीम इंडिया ने एक नई टीम के साथ न्यूजीलैंड का दौरा किया था. वहीं, अब कीवी टीम भारत और पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार है. न्यूजीलैंड ने दोनों देशों के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है.

न्यूजीलैंड की टीम पहले पाकिस्तान का दौरा करेगी. पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 10 जनवरी से होगी. उसके बाद भारत के खिलाफ सीरीज का पहला मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा. कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन भारत दौरे पर नहीं होंगे. हालांकि, पाकिस्तान में वह टीम की कमान संभालेंगे. पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद कोच गैरी स्टीड भी विलियम्सन के साथ ही स्वदेश लौट जाएंगे. उनके स्थान पर ल्यूक रोंकी भारत दौरे पर हेड कोच के रूप में काम करेंगे. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में विलियम्सन के स्थान पर टॉम लैथम टीम की कमान संभालते नजर आएंगे.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.