करोड़ों की ठगी मामले में फरार पूर्व सीएम का करीबी केके श्रीवास्तव गिरफ्तार

Updated on 23-06-2025 01:20 PM

रायपुर। करोड़ों की ठगी मामले में EOW को बड़ी कामयाबी मिली है। खुद को पूर्व मुख्यमंत्री का करीबी बताने वाले बिलासपुर निवासी केके श्रीवास्तव को ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) की टीम ने मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित एमरॉल्ड होटल से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि श्रीवास्तव ने दिल्ली की कंपनी रावत एसोसिएट्स से स्मार्ट सिटी का 500 करोड़ का काम दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ रुपए की ठगी की थी।

झांसे में लिया दिल्ली की कंपनी को, काम न मिलने पर धमकी


केके श्रीवास्तव ने रावत एसोसिएट्स के मालिक अर्जुन रावत को रायपुर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बड़ा ठेका दिलाने का वादा किया था और उसे प्रदेश के बड़े नेता से भी मुलाकात कराई। भरोसा जीतने के बाद उसने "ऊपरी लोगों को पहुंचाने" के नाम पर 15 करोड़ रुपए ऐंठ लिए। लेकिन काम नहीं मिला। जब रावत ने पैसे वापस मांगे, तो श्रीवास्तव ने चेक दिया—जो बाउंस हो गया। इसके बाद धमकियां देने लगा।

ईओडब्ल्यू, ईडी और पुलिस की घेराबंदी
    तेलीबांधा थाने में श्रीवास्तव और उसके बेटे कंचन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
    ईओडब्ल्यू को इनपुट मिला कि श्रीवास्तव भोपाल में छिपा है। वहां से उसे गिरफ्तार कर रायपुर लाया जा रहा है।

    ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने भी श्रीवास्तव के खिलाफ 50 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है।

    पुलिस ने जोमैटो और स्विगी डिलीवरी बॉय के नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाकर पैसे ट्रांसफर कराने का खुलासा भी किया है।

तंत्र-साधना से बनाई थी सियासी पहुंच
श्रीवास्तव खुद को तांत्रिक और धार्मिक अनुष्ठानकर्ता बताता था। इसी माध्यम से उसकी पहुंच तत्कालीन मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेताओं तक बन गई थी। उसी साख का फायदा उठाकर उसने करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया।

फरार घोषित, इनाम भी घोषित था
केके श्रीवास्तव के खिलाफ 10 माह पहले FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर उस पर इनाम भी रखा था। हाईकोर्ट से भी अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद उसके ठिकाने पर नजर रखी जा रही थी। आखिरकार, ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे भोपाल से गिरफ्तार कर लिया।

बेटा कंचन अब भी फरार
इस मामले में आरोपी बनाए गए श्रीवास्तव का बेटा कंचन श्रीवास्तव अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.