केएल राहुल को फ्लॉप शो के बावजूद मिला गौतम गंभीर का साथ

Updated on 02-09-2022 06:14 PM

केएल राहुल ने फरवरी 2022 के बाद पिछले महीने ही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है। चोट, सर्जरी और फिर कोविड-19 के चलते वह क्रिकेट से दूर रहे और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के साथ उन्होंने टीम में वापसी की लेकिन उसके बाद से उनका बल्ला अभी तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है। राहुल ने हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में लखनऊ सुपर जायन्ट्स (एलएसजी) की ओर से बढ़िया बल्लेबाजी की थी। एलएसजी के मेंटर गौतम गंभीर हैं और उन्होंने राहुल के साथ आईपीएल 2022 के दौरान करीब से काम किया है। गंभीर ने राहुल के फ्लॉप शो के बावजूद उनको सपोर्ट किया है और कहा है कि यह खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए बहुत अहम है।

राहुल एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ गोल्डन डक का शिकार हुए, जबकि हांगकांग के खिलाफ 39 गेंद पर 36 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। राहुल का स्ट्राइक रेट भी टीम मैनेजमेंट के लिए सिरदर्द बना हुआ है। गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'जब उन्होंने मीडियम पेसर हारून अरशद की गेंद पर छक्का लगाया, अगली गेंद भी उसी एरिया में आई थी, अगर वह उस गेंद पर भी छक्का लगा लेता, तो मूमेंटम शिफ्ट हो जाता। केएल राहुल में काफी ज्यादा काबिलियत है।'

गंभीर ने आगे कहा, 'मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि भारतीय ड्रेसिंग रूम में उनके अंदर रोहित जैसी काबिलियत है, या शायद उनसे ज्यादा। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा दिखा भी चुके हैं। 39 गेंदों की पारी के बाद मुझे उम्मीद है कि वह अगले मैच में खुलकर खेल पाएंगे। आप जब प्रेशर की बात करते हैं। वर्ल्ड कप आने वाला है और आप रन बनाना चाहते हैं जिससे आप वर्ल्ड कप के लिए टीम के साथ जा सकें। मैं भी यह प्रेशर 2011 वर्ल्ड कप के दौरान महसूस कर चुका हूं।' भारत को एशिया कप में अपना अगला मुकाबला 4 सितंबर को खेलना है। यह मैच पाकिस्तान या हांगकांग से हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
 16 September 2026
भारतीय रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा विश्व कप फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज बने हैं। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने उनको…
 16 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है। लीग के पिछले तीन ऑक्शन विदेश में हुए थे। आईपीएल 2027 का ऑक्शन भारत में करवाने का फैसला…
 16 September 2026
यूएस ओपन के फाइनल में हार के बाद गुस्से में रैकेट तोड़ने वाली आर्यना सबालेंका पर 7500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। यूएस ओपन की तरफ से लगाए…
 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
Advt.