पंत के सवाल पर बोले केएल राहुल:टीम मैनेजमेंट ने मुझे वनडे में मिडिल ऑर्डर में बैटिंग-विकेटकीपिंग के लिए तैयार रहने को कहा

Updated on 05-12-2022 06:37 PM

केएल राहुल वनडे में टीम इंडिया के परमानेंट विकेटकीपर बनाए जा सकते हैं, जबकि पंत को टेस्ट क्रिकेट में यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। पहले वनडे के बाद टीम इंडिया के उपकप्तान ने इस बात के संकेत दिए।

30 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पंत के सवाल पर खुलासा करते हुए कहा- 'टीम मैनेजमेंट ने वनडे में मुझे मिडिल ऑर्डर में बैटिंग-विकेट कीपिंग के लिए तैयार रहने को कहा है।' जवाब को आगे बढ़ाते हुए राहुल ने कहा- 'हमने पिछले 8-9 महीनों में ज्यादा वनडे मैच नहीं खेले हैं, लेकिन अगर आप 2020-21 को देखें, तो मैंने विकेट कीपिंग की है और मैंने चौथे तथा पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की है। टीम ने मुझे यह भूमिका निभाने के लिए कहा है। मैं सफेद गेंद के क्रिकेट में इस भूमिका के लिए तैयार हूं।'

पिछले साल कुछ मैचों में विकेटकीपिंग कर चुके हैं
राहुल 2021 में कुछ मैचों में विकेटकीपिंग कर चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ 3 मुकाबलों की सीरीज के शुरुआती वनडे में उन्होंने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए 73 रन की पारी खेली और फिर विकेटकीपर की भूमिका निभाई।

मैच से पहले पंत को बाहर बैठाया
ऋषभ पंत को मेडिकल टीम की सलाह पर वनडे सीरीज से आराम देने के बाद लोकेश राहुल से विकेटकीपिंग करने का फैसला किया गया। हालांकि, उन्होंने मेहदी हसन मिराज का कैच टपका दिया। इससे भारतीय टीम को एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

पंत को आराम क्यों...नहीं बताया
पंत किसी चोट के कारण टीम से बाहर हुए या उन्हें विश्राम दिया गया है इस पर राहुल ने कहा- पंत के बारे में ईमानदारी से कहूं तो मुझे आज ही पता चला कि वह रिलीज होने जा रहा है। इसके कारण से जुड़े सवालों का जवाब हमारी मेडिकल टीम बेहतर तरीके से दे सकती है।

टीम इंडिया ने एक विकेट से गंवाया मुकाबला
टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में एक विकेट से हार झेलनी पड़ी। इस लो-स्कोरिंग मुकाबले में टॉस हारकर पहले खेलने उतरे भारत की पारी 41.2 ओवर में 186 रन के स्कोर पर सिमट गई। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 46वें ओवर में नौ विकेट पर जीत के लिए जरूरी रन बना डाले।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.