केएल राहुल ने ठोका शानदार शतक, कंगारुओं की सारी हेकड़ी धरी की धरी रह गई, बीमार होकर भी नहीं मानी हार

Updated on 26-09-2025 02:39 PM
नई दिल्ली: लखनऊ में भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच चल रहा है। मैच के चौथे दिन, केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा है। उन्होंने सिर्फ 136 गेंदों पर ये कारनामा किया। केएल राहुल की इस पारी के कारण इंडिया ए की टीम जीत के करीब धीरे-धीरे पहुंच रही है। बता दें कि केएल राहुल ने बीमार होने के बाद भी हार नहीं मानी और वह खेलने के लिए उतरे।

बुखार के कारण मैदान से निकल गए थे बाहर

मैच के तीसरे दिन केएल राहुल 74 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। हालांकि, वे किसी चोट के कारण नहीं, बल्कि बुखार के कारण मैदान से बाहर गए। भारत को यह मैच जीतने के लिए 412 रनों का लक्ष्य मिला है। इस बीच, चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए केएल राहुल को भारतीय टीम में शामिल किया है।

जीत के करीब बढ़ रही टीम इंडिया

भारत A और ऑस्ट्रेलिया A की टीमें लखनऊ में आमने-सामने हैं। ऑस्ट्रेलिया A ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है। भारत ने केएल राहुत का शतक होने तक तीन विकेट खोकर 246 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया को यहां से जीत के लिए 166 रनों की जरूरत है। केएल राहुल इस मैच में साई सुदर्शन के साथ काफी अच्छी साझेदारी कर रहे है। सुदर्शन भी अपने शतक के काफी करीब हैं।
हालांकि खेल के तीसरे दिन राहुल के रिटायर्ड हर्ट होने से टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा थी, लेकिन राहुल ने अगले दिन फिर से बल्लेबाजी करने लिए उतरकर यह साबित कर दिया कि वह टीम इंडिया के लिए कुछ भी कर सकते हैं। शुरुआत में, कई लोगों को लगा कि उन्हें कोई अंदरूनी चोट लगी है। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, केएल राहुल को बुखार था। इसलिए उन्होंने मैदान से वापस जाने का फैसला किया था। केएल राहुल ने अपनी इस पारी के दौरान अभी तक 12 चौके जड़े हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
 24 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस…
 24 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: जब जापान के नागोया में मेंस डबल स्कल्स रोइंग का फाइनल मुकाबला खत्म हुआ और भारत का तिरंगा आसमान में लहराया, तो 2,000 मीटर के वाटर कोर्स पर…
 24 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि कई बार खिलाड़ियों को लंबे…
 24 September 2026
नई दिल्ली: 27 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली भारत बनाम वेस्टइंडीज व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का जमावड़ा तिरुवनंतपुरम में शुरू हो चुका है। 27 साल के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज में कई…
 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
Advt.