केएल राहुल का भाई भी फ्लॉप, बिजनस आइडिया को शार्क टैंक इंडिया ने कचरे में फेंका

Updated on 16-01-2023 05:58 PM
नई दिल्ली: मशहूर बिजनस रिएलिटी शो शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन आ चुका है। शो की थीम स्टार्टअप आइडिया और उसमें फंडिंग पर आधारित है। बीते दिनों रीलिज हुए एक एपिसोड में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल का भाई भी अपना बिजनस आइडिया लेकर पहुंचा था। मगर उन्हें बेरंग ही लौटना पड़ा। राहुल के भाई कौन सा बिजनस प्लान लेकर आए थे? कौन-कौन से जज ने उनका साथ दिया तो किन्होंने हाथ खड़े कर दिए, चलिए आगे बताते हैं।
बोलिंग मशीन बेचने आए थे
ये कहानी है दो युवा बिजनसमैन प्रतीक पालनेथ्रा और विश्वनाथ की, जिनके प्रोजेक्ट का नाम है 'फ्री बोलर'। प्रतीक पालनेथ्रा ने खुद को भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल का भाई बताया। प्रतीक की माने तो दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन उनकी कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर हैं। प्रतीक और विश्वनाथ अपनी बोलिंग मशीन बिजनेस के लिए फंडिंग लेने पहुंचे थे। दोनों का दावा था कि वह देश की सबसे सस्ती बोलिंग मशीन बेच रहे हैं। इस ब्रांड की 7.5 फीसदी इक्विटी के लिए उन्होंने 75 लाख रुपये की डिमांड की थी।
केएल राहुल के दूर के भाई
जब शार्क ने प्रतीक के बारे में पूछा तो उन्होंने खुलासा किया कि प्रशिक्षित अंपायर बनने से पहले वे अंडर -16 खिलाड़ी थे। प्रतीक ने खुद को केएल राहुल का चचेरा भाई बताया। उन्होंने शार्क्स को अपने मॉडल का डेमो दिया और कीमतों के बारे में बताया। हालांकि अधिकांश शार्क ने उनरी कंपनी में निवेश करने से मना कर दिया। शादी डॉट कॉम के संस्थापक अनुपम मित्तल ने कहा कि आप जो सामान बेच रहे हैं, उसका कोई मार्केट नहीं है। साथ ही हैरानी भी जताई कि पिछले पांच साल या उससे ज्यादा समय से कारोबार में होने के बावजूद वह मार्केट को नहीं समझ पाए।

नुकसान में चल रही कंपनी

प्रतीक पालनेथ्रा और विश्वनाथ नुकसान में चल रहे हैं। हर टीम के पास अपनी गेंदबाजी मशीन है, ऐसे में भारत के भीतर इसकी कोई डिमांड नहीं है। हालांकि नमिता थापर ने 15% इक्विटी के लिए 25 लाख और 5% ब्याज पर ऋण में 50 लाख का ऑफर किया था, लेकिन। हालांकि, प्रतीक और विश्वनाथ इस पर मोल-भाव करने लगे, जिसके बाद नाराज नमिता ने कहा कि आपके बिजनस में किसी ने दिलचसपी नहीं दिखाई और जब मैंने मदद करनी चाही तो आप मुझसे ही मोलभाव कर रहे हैं। मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी।' बहरहाल हम आपको पूरा एपिसोड देखने की सलाह देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.